Tata Steel-HCL का सपोर्ट फेल, Sensex 172 प्वाइंट्स कमजोर, Nifty 24219 पर बंद, डूबे निवेशकों के ₹1.13 लाख करोड़

Sensex-Nifty closes red: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाते हुए रेड जोन में बंद हुए। मेटल और आईटी सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की। मार्केट के मिले-जुले माहौल में आज निवेशकों की दौलत में ₹1 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty Closes Red: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes red: अमेरिका और ईरान की बढ़ती तल्खी में मार्केट की पूरी बढ़त गायब हो गई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल हो गए। डे हाई से सेंसेक्स 588 प्वाइंट्स फिसल गया तो निफ्टी 24300 के पार जाने के बाद 24150 के नीचे आ गया और रेड जोन में बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का तेज दबाव आया और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 थोड़ा संभलते हुए 0.13% की हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए 0.26% कमजोर हुआ।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज मेटल और आईटी शेयरों ने संभालने की काफी कोशिश की। निफ्टी मेटल में डेढ़ फीसदी से अधिक बढ़त आई तो निफ्टी आईटी भी ग्रीन जोन में रहा। हालांकि बैंकिंग शेयरों का दबाव मार्केट पर भारी पड़ गया। निफ्टी पीएसयू बैंक 0.93% और निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.32% की गिरावट के साथ बंद हुए। इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक गिर गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 24 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 171.72 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 77,369.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 32.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 24,219.05 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 248.57 प्वाइंट्स उछलकर 77,789.40 तक पहुंचा था जिससे यह 587.74 प्वाइंट्स टूटकर 77,201.66 और निफ्टी भी 61.00 प्वाइंट्स चढ़कर 24,313.00 तक पहुंचा था जिससे यह 168.70 प्वाइंट्स गिरकर 24,144.30 तक आ गया था।


डूबे निवेशकों के ₹1.13 लाख करोड़

एक कारोबारी दिन पहले यानी 21 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,93,11,884.223 करोड़ था। आज यानी 24 अगस्त 2026 को यह घटकर ₹4,91,98,726.52 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹1,13,157.703 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के सिर्फ 10 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 10 ही आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज टाटा स्टील, एचसीएलटेक, इंफोसिस सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ अदाणी पोर्ट्स, बीईएल और बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 178

187 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4688 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2039 शेयर आज मजबूत हुए तो 2400 में गिरावट रही जबकि 249 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 187 शेयर एक साल के हाई और 122 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 45 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 189

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Iran-US War Update: 'एक बूंद भी तेल नहीं निकलेगा'; होर्मुज में तनाव के बीच ईरान की अमेरिका को सबसे बड़ी धमकी

US vs Iran: ईरान को बर्बाद करने की तैयारी! ट्रंप के पास कार्ड्स में अभी हैं इतने इक्के

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।