₹15 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex के सिर्फ 7 शेयर ग्रीन, हफ्ते के पहले दिन Nifty लाल

Sensex-Nifty closes red: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज मार्केट में ऐसा हाहाकार मचा कि शुरुआती बढ़त गंवाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी गहरे लाल बंद हुए। कुछ सेक्टर्स ने मार्केट पर ऐसा भारी दबाव बनाया कि निवेशकों की दौलत आज ₹15 लाख करोड़ से अधिक घट गई। जानिए सेक्टरवाइज स्थिति और चेक करें सेंसेक्स के टॉप गेनर-लूजर

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

Sensex-Nifty closed red: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और मुनाफावसूली ने आज मार्केट पर भारी दबाव बनाया। शुरुआती कारोबार की अच्छी बढ़त गंवाते हुए मार्केट बुरी तरह टूट गया। सेंसेक्स डे-हाई से 1208 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी 22600 के पार जाने के बाद फिसलकर 22400 के एकदम करीब तक आ गया और दिन के आखिरी में भी ये गहरे लाल बंद हुए। वहीं ब्रोडर लेवल पर रुझान मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी से अधिक की बढ़त गंवाते हुए लाल बंद हुआ तो दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक बढ़त आई। इस माहौल में आज बीएसई पर लिस्टेड लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹15 लाख करोड़ से अधिक कम हो गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹15 लाख करोड़ से अधिक घट गई।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज सबसे अधिक एफएमसीजी कंपनियों और सरकारी बैंकों ने तोड़ा। निफ्टी एफएमसीजी आज डेढ़ फीसदी से अधिक बंद हुआ तो निफ्टी पीएसयू बैंक 1% से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी प्राइवेट बैंक में भी करीब आधे फीसदी की गिरावट आई तो निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई। रियल्टी और फार्मा शेयरों ने मार्केट को संभालने की कोशिश की और इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी के आसपास की तेजी आई।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें आज 12 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 547.65 प्वाइंट्स यानी 0.76% की गिरावट के साथ 71,924.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 157.10 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 22,363.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में बात करें तो सेंसेक्स 411.92 प्वाइंट्स चढ़कर 72,884.25 तक पहुंचा था जिससे फिर यह 1208.15 प्वाइंट्स फिसलकर 71,676.10 तक आ गया और निफ्टी भी पहले 130.65 प्वाइंट्स चढ़कर 22,651.1 तक पहुंचा, जहां से यह 346.65 प्वाइंट्स टूटकर 22,304.45 तक आ गया था।


निवेशकों के ₹15.29 लाख करोड़ स्वाहा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 09 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,80,81,272.62 करोड़ था। आज यानी 12 अक्टूबर 2026 को यह घटकर ₹4,65,51,750.14 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹15,29,522.48 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के सिर्फ 7 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सात ही आज बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आज बीईएल, एमएंडएम और कोटक बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आईटीसी, टेक महिंद्रा और एचयूएल में आज सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1k

148 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4736 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2291 शेयर आज मजबूत हुए तो 2164 में गिरावट रही जबकि 281 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 148 शेयर एक साल के हाई और 183 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 46 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse n1

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

इन पांच वजहों से आज मची हाहाकार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।