Credit Cards

Sensex Journey: 18 साल में 70,000 प्वाइंट्स का सफर, सबसे तेज दस हजारी पड़ाव यह रहा

Sensex journey from 10,000 to 70,000: सेंसेक्स 80 हजार का लेवल छू चुका है। 1978-79 में सेंसेक्स का बेस प्वाइंट 100 था और अब यह 80 हजार के आस-पास है। पहली बार 10 हजार का लेवल इसने फरवरी 2006 को छुआ था और फिर 18 साल में इसने अपने खाते में 70 हजार प्वाइंट्स और जोड़े। चेक करें सेंसेक्स का अब तक का सफर कैसा रहा, इसकी डिटेल्स नीचे दी जा रही है

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 9:32 AM
Story continues below Advertisement
Sensex surges 70000 points in 18 years: सेंसेक्स ने 10 हजार से 80000 तक पहुंचने में 18 साल का समय लिया यानी 18 साल में इसने 70 हजार प्वाइंट्स का सफर तय किया।

Sensex journey from 10,000 to 70,000: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स एक कारोबारी दिन पहले यानी 3 जुलाई को 80 हजार के पार चला गया था। 10 हजार से 80000 तक पहुंचने में इसने 18 साल का समय लिया यानी 18 साल में इसने 70 हजार प्वाइंट्स का सफर तय किया। इसमें से आखिरी 10 हजार प्वाइंट्स यानी 70 हजार से 80 हजार का सफर तो इसने महज 138 दिनों में तय किया जो सेंसेक्स के लिए सबसे तेज दस हजारी सफर है। एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के दसवें सबसे पुराने एक्सचेंज बीएसई पर लिस्टेड 30 सबसे बड़ी कंपनियों के शेयरों की चाल मापने वाले इंडेक्स सेंसेक्स का अब तक का सफर कैसा रहा, इसकी डिटेल्स नीचे दी जा रही है।

Sensex: 10 हजार से 20 हजार का सफर, 434 दिनों में

सेंसेक्स ने पहली बार 6 फरवरी 2006 को 10 हजार का लेवल पार किया था। उसके बाद इसे दोगुना होने यानी 20 हजार के लेवल तक पहुंचने में 434 दिन लग गए। उस समय इसका मार्केट कैप 12.6 लाख करोड़ रुपये था। दिलचस्प ये है कि इसके तीन स्टॉक्स-रिलायंस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप ही अब 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।


Sensex: 20 हजार से 30 हजार का सफर, 1822 दिनों में

सेंसेक्स को 10 हजार से 20 हजार पहुंचने में 434 दिन लगे थे लेकिन अगले 10 हजार यानी 30 हजार तक पहुंचने में इसे 1822 दिन लग गए। यह सबसे लंबा दस हजारी सफर रहा। सेंसेक्स ने 20 हजार का लेवल 29 अक्टूबर 2007 को छुआ था। सेंसेक्स की यह तेजी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज, रैनबैक्सी लैबोरेटरीज और रिलायंस कम्यूनिकेशंस के दम पर आई थी।

Sensex: 30 हजार से 40 हजार का सफर, 1044 दिनों में

सेंसेक्स ने 30 हजार का लेवल 4 मार्च 2015 को छुआ था। इसके बाद अगला 10 हजार का सफर यानी 40 हजार का लेवल छूने में इसे 1044 दिन लग गए।

Sensex: 40 हजार से 50 हजार का सफर, 415 दिनों में

सेंसेक्स ने 23 मई 2019 को 40 हजार का लेवल छुआ था। इसके बाद 50 हजार का लेवल छूने में इसे 415 दिन लग गए। यह सेंसेक्स के लिए तीसरा सबसे तेज दस हजारी सफर रहा।

Sensex: 50 हजार से 50 हजार का सफर, 166 दिनों में

सेंसेक्स ने 21 जनवरी 2021 को 50 हजार का लेवल छुआ था और इसके 166 दिनों में ही इसने अगला अहम लेवल 60 हजार छू दिया। यह सेंसेक्स के लिए दूसरा सबसे तेज दस हजारी सफर है।

Sensex: 60 हजार से 70 हजार का सफर, 548 दिनों में

सेंसेक्स को 60 हजार से 70 हजार तक पहुंचने में 548 दिन लग गए। 24 सितंबर 2021 को इसमे 60 हजार का लेवल छुआ था और इसके बाद फिर अगले साल जून 2022 में यह 50,921 तक आ गया था।

Sensex: 70 हजार से 80 हजार का सफर, 138 दिनों में

सेंसेक्स ने 11 दिसंबर 2023 को 70 हजार का लेवल छुआ था और इसके महज 138 दिनों में ही इसने एक और माइलस्टोन छू लिया। सेंसेक्स 3 जुलाई को पहली बार 80 हजार के पार चला गया। यह इसके लिए सबसे तेज दस हजारी सफर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।