Get App

शेयर बाजार में 3 दिन बाद लौटी हरियाली, सेंसेक्स 875 अंक उछला... निवेशकों ने ₹9.18 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया। सेंसेक्स ने 875 अंकों की छलांग लगाई। जबकि निफ्टी 24,300 के पास जाकर बंद हुआ। शेयर बाजार में आज चौतरफा खरीदारी दिखी, जिसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक झटके में करीब 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 6:51 PM
शेयर बाजार में 3 दिन बाद लौटी हरियाली, सेंसेक्स 875 अंक उछला... निवेशकों ने ₹9.18 लाख करोड़ कमाए
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 440.27 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया। सेंसेक्स ने 875 अंकों की छलांग लगाई। जबकि निफ्टी 24,300 के पास जाकर बंद हुआ। शेयर बाजार में आज चौतरफा खरीदारी दिखी, जिसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक झटके में करीब 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। मेटल, फार्मा, मीडिया, पावर, टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स भी 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 874.94 अंक या 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 79,468.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 304.95 अंक या 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 24,297.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹9.18 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 7 अगस्त को बढ़कर 448.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 6 अगस्त को 439.59 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 9.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें