बाजार में उठापटक के कारोबार के बाद आखिरी घंटों में निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई। सेंसेक्स आज 200 अंक की मजबूती लेकर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी भी 0.5 फीसदी की मजबूती लेकर 10850 के पार टिकने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी भी 200 अंकों की छलांग लगाकर 27700 के पार बंद हुआ है। मिडकैप इंडेक्स में भी निचले स्तर से सुधार आया और बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.04 फीसदी का हल्की कमजोरी के साथ 15120 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का स्मॉल कैप इंडेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14,600.97 के स्तर पर बंद हुआ।
