Sensex में 700 अंकों का तगड़ा उछाल, इन पांच वजहों से Nifty फिर 25900 के पार, सिर्फ इस सेक्टर में बिकवाली की आंधी

Sensex-Nifty Rally: इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत रौनक के साथ हुई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक उछल गया तो निफ्टी भी 25900 के पार चला गया। लॉर्ज कैप से लेकर मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी का माहौल दिखा लेकिन इसे सेक्टर में थोड़ी बिकवाली रही। जानिए मार्केट में इस शानदार रौनक की अहम वजहें

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 12:11 PM

Why Market Rally: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज कारोबार की मजबूत शुरुआत हुई। मार्केट की इस रौनक घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) में 700 अंकों से अधिक तेजी आई तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी उछलकर 25,900 के पार चला गया। मार्केट में आज चौतरफा रौनक दिख रही है, सिवाय एफएमसीजी के जिसका निफ्टी इंडेक्स लाल है लेकिन इसमें भी गिरावट आधे फीसदी से कम ही है। फिलहाल निफ्टी 152.80 प्वाइंट्स यानी 0.59% की बढ़त के साथ 25,846.50 और सेंसेक्स 437.45 प्वाइंट्स यानी 0.52% के उछाल के साथ 84,017.85 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 734.28 प्वाइंट्स उछलकर 84,314.68 और निफ्टी 228.55 प्वाइंट्स चढ़कर 25,922.25 पर पहुंचा था। सेंसेक्स पर फिलहाल एसबीआई, टाटा स्टील और बीईएल टॉप गेनर्स हैं तो पावर ग्रिड, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं।

इन वजहों से मार्केट में आया जोश

भारत-अमेरिका के बीच कारोबारी डील का फ्रेमवर्क: भारत और अमेरिका के बीच की कारोबारी डील के अंतरिम फ्रेमवर्क ने मार्केट में जोश भर दिया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख (प्राइम रिसर्च) देवर्ष वकील का कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट से दस महीने से टैरिफ को लेकर चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो गई। इसके तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ कम किया है और भारत ने भी अमेरिका से एनर्जी, एयरक्राफ्ट और डिफेंस टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान रखते हुए अगले पांच वर्षों में $50000 करोड़ की खरीदारी पर हामी भरी है। इससे एग्रीकल्चरल सेक्टर को भारत ने बाहर रखा है।

एसबीआई रिजल्ट: पब्लिक सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के धमाकेदार नतीजे ने भी मार्केट में जोश भरा है। उम्मीद से बेहतर दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे पर एसबीआई के शेयर करीब 7% उछलकर ₹1,137 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। जेफरीज ने इसे बढ़ाकर ₹1300 प्रति शेयर कर दिया है।


विदेशी निवेशकों की खरीदारी: पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने बिकवाली से अधिक खरीदारी की तो मार्केट में सेंटिमेंट बेहतर हुआ। शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने ₹1,950.77 करोड़ के नेट खरीदारी की। जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ वीके विजयकुमार का कहना है कि फरवरी में विदेशी निवेशकों का मिजाज अब तक बदला-बदला दिख रहा है और वे नेट बायर्स हैं जिससे माहौल सुधर रहा है और आगे इनफ्लो को सपोर्ट मिल सकता है।

पॉजिटिव वैश्विक संकेत: घरेलू स्टॉक मार्केट के पॉजिटिव वैश्विक संकेतों से सपोर्ट मिला है। अमेरिकी मार्केट में बात करें तो एसएंडपी 500 करीब 2% तो नास्डाक 2% से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ तो यूरोपीय मार्केट में काफी रौनक छाई रही। एशियाई मार्केट में बात करें तो जापान का निक्केई 225, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट औऱ हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स भी 4% तक उछल पड़े। देवर्ष का कहना है कि वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेतों, खासतौर से जापान में रौनक से रिस्क लेने की क्षमता में सुधार हुआ जिसने भारतीय स्टॉक मार्केट को सपोर्ट मिला है।

कच्चे तेल के भाव में नरमी: वैश्विक स्तर पर तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल 0.94% गिरकर $67.41 पर आ गया। इसने स्टॉक मार्केट को सपोर्ट किया क्योंकि कच्चे तेल के भाव में नरमी से महंगाई का दबाव हल्का होता है और आयात बिल कम होता है।

टेक्निकल आउटलुक

जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि हालिया उतार-चढ़ाव से तेज स्पीड में कुछ कमी का संकेत मिलता है लेकिन लगातार खरीदारी से बाजार में सुधार की संभावना बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले कारोबारी दिनों में बाजार के लिए प्रमुख सपोर्ट लेवल से ऊपर टिके रहना अहम होगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

DII vs FII: पहली बार Nifty 50 में हुआ ऐसा, विदेशी निवेशकों से अधिक हुई घरेलू हिस्सेदारी, इन स्टॉक्स पर अधिक दांव

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।