Services PMI : आज आए आंकड़ों के मुताबिक भारत का एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जुलाई के 62.3 से गिरकर अगस्त में 60.1 पर आ गया है। ये देश में सर्विस सेक्टर की ग्रोथ में थोड़ी मंदी आने का संकेत है। हालांकि, कुल मिलाकर स्थितियां मजबूत बनी हुई है। इस अवधि में सर्विस सेक्टर का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहा और सर्विसेज पीएमआई इंडेक्स लगातार 25वें महीने 50 अंक से ऊपर रहा। एसएंडपी ग्लोबल के सर्वे से यह भी पता चला कि सितंबर 2014 के बाद से सर्विस सेक्टर में विदेशी मांग सबसे ज्यादा रही है। बताते चलें कि अगर PMI आंकड़ा 50 के ऊपर होता है तो यह माना जाता है कि कारोबारी गतिविधियों में ग्रोथ हुई है। वहीं अगर ये आंकड़ा 50 के नीचे रहता है तो यह माना जाता है कि कारोबारी गतिविधियों में संकुचन आया है।
