F&O Manual : बाजार कंसोलीडेशन जोन से बाहर आने को तैयार, जल्द दिखेगी जोरदार तेजी

F&O Manual : एंजेल वन के हेड रिसर्च, टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण का कहना है बाजार ने अपना तेजी का इरादा जाहिर कर दिया है और अब यह केवल समय की बात है। बेंचमार्क जल्द ही कंसोलीडेशन से बाहर आकर एक मजबूत गति पकड़ता दिखेगा। माम शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट-कवरिंग देखी गई है। ये ब्रॉडर मार्केट में मजबूत तेजी का संकेत है

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
F&O Manual : बैंक निफ्टी में ट्रेडर्स 44500 के स्तर पर स्ट्रैडल ट्रेड करते दिखे हैं। कॉल राइटर 44600 और 44700 पर फ्रेश राइटिंग करते हुए ऊपरी स्तरों पर दबाव बना रहे हैं

F&O Manual: एशियाई बाजारों में कंजोरी के बावजूद घरेलू बाजारों में आज 5 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ ट्रेडर्स का मानना है कि कारोबारी सत्र के अंतिम भाग में बाजार में, खासकर बैंकिंग इंडेक्स में सप्लाई का प्रेशर देखने को मिल सकता है। फिलहाल 1.40 बजे देपहर के आसपास निफ्टी 18.50 अंक यानी 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 19547.30 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 0.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 44475.30 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि सेंसेक्स 53.12 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 65681.26 के स्तर पर दिख रहा था। छोटे-मझोले शेयर आज भी दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। निफ्टी स्मॉलकैप और निफ्टी मिडकैप में लगभग एक फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

बेंगलुरु स्थित डेरिवेटिव ट्रेडर राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि उनको बाजार में कुछ बिकवाली के दबाव की उम्मीद है। ट्रेडर बैंक निफ्टी के नए एक्पायरी डे (बुधवार) को ध्यान में रखकर अपनी पोजीशन एडजेस्ट रहे हैं।

क्या कहते हैं ऑप्शन आंकड़े


ऑप्शन डेटा पर नजर डालने से पता चलता है कि 19500 के स्तर पर ताजा पुट राइटिंग हुई, जो निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। अब तक बाजार में कॉल राइटर ही हावी थे। बहरहाल 19600 के स्तर पर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस दिख रहा है।

समीत चव्हाण की राय

एंजेल वन के हेड रिसर्च, टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण का कहना है बाजार ने अपना तेजी का इरादा जाहिर कर दिया है और अब यह केवल समय की बात है। बेंचमार्क जल्द ही कंसोलीडेशन से बाहर आकर एक मजबूत गति पकड़ता दिखेगा। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, तेजी के पक्ष में रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में गिरावट पर खरीदारी सबसे बेहतर रणनीति होगी। इसके अलावा हमें बाजार में सेक्टोरल रोटेशन भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में बेहतर रिटर्न के लिए मिड-कैप और स्मॉल-कैप के क्वालिटी शेयरों पर फोकस करें।

बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तरों से आ रहा दबाव

बैंक निफ्टी में ट्रेडर्स 44500 के स्तर पर स्ट्रैडल ट्रेड करते दिखे हैं। कॉल राइटर 44600 और 44700 पर फ्रेश राइटिंग करते हुए ऊपरी स्तरों पर दबाव बना रहे हैं।

Stock market : निफ्टी मिडकैप पहली बार 40000 के पार, स्मॉल कैप ने भी हिट किया रिकॉर्ड हाई

ज़ी एंटरटेनमेंट, इंडियामार्ट, आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल लॉन्ग बिल्ड-अप

अलग शेयरों की बात करें तो तमाम शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट-कवरिंग देखी गई है। ये ब्रॉडर मार्केट में मजबूत तेजी का संकेत है। ज़ी एंटरटेनमेंट, इंडियामार्ट, आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। वहीं, जुबिलेंट फूड, पेट्रोनेट एलएनजी और एबीबी इंडिया में शर्ट कवरिंग देखने को मिली है। बता दें कि लॉन्ग बिल्ड-अप और शॉर्ट-कवरिंग पॉजिटिव संकेत होते हैं। वहीं, नाल्को, संवर्धन मदरसन और सेल में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है, जो एक निगेटिव संकेत है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।