Get App

Shakti Polytarp IPO Listing: तिरपाल कंपनी का ₹59 का शेयर, नही दे पाया लिस्टिंग गेन, आईपीओ भरा था 11 गुना

Shakti Polytarp IPO Listing: शक्ति पॉलीटार्प मुख्य रूप से तिरपाल बनाती है। अब आईपीओ को 11 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद BSE SME पर शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 10:18 AM
Shakti Polytarp IPO Listing: तिरपाल कंपनी का ₹59 का शेयर, नही दे पाया लिस्टिंग गेन, आईपीओ भरा था 11 गुना
Shakti Polytarp IPO Listing: शक्ति पॉलीटार्प का ₹27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-17 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Shakti Polytarp IPO Listing: तिरपाल बनाने वाली शक्ति पॉलीटार्प के शेयरों की आज BSE SME पर हल्के डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 11 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹59 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹58.90 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला, बल्कि उनकी पूंजी ही 0.17% घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर यह ₹57.39 (Shakti Polytarp Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 2.73% घाटे में हैं।

Shakti Polytarp IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

शक्ति पॉलीटार्प का ₹27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-17 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 11.87 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 49.22 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 5.43 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 4.12 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 45.64 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹20.88 करोड़ कैपिटल एक्सपेंडिचर, ₹2.54 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹3.50 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें