Shakti Pumps shares: शक्ति पंप्स के शेयर 14% उछले, कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से मिला ₹444 करोड़ का ऑर्डर

Shakti Pumps shares: शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार 11 दिसंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 14 फीसदी तक उछलकर 627.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी को मिले एक बड़े ऑर्डर की खबर के बाद आई

अपडेटेड Dec 11, 2025 पर 2:12 PM
Story continues below Advertisement
Shakti Pumps shares: साल 2025 में अब तक यह स्टॉक करीब 45 फीसदी टूट चुका है

Shakti Pumps shares: शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार 11 दिसंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 14 फीसदी तक उछलकर 627.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी को मिले एक बड़े ऑर्डर की खबर के बाद आई। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 444 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने बताया कि उसे पूरे राज्य में 16,025 ऑफ-ग्रिड DC सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम की सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए लेटर ऑफ एम्पैनलमेंट मिला है। यह प्रोजेक्ट महाल त्याला सोलर कृषि पंप योजना / PM-KUSUM B स्कीम के तहत दिया गया है और इसकी कुल कीमत ₹443.78 करोड़ है।

ऑर्डर में क्या शामिल है?

कंपनी के अनुसार, इस काम के दायरे में 3 HP, 5 HP और 7.5 HP कैपेसिटी वाले सोलर-पावर्ड पंप का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, ट्रांसपोर्टेशन, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। सोलर पंप बनाने वाली कंपनी ने कहा कि यह ऑर्डर फॉर्मल वर्क ऑर्डर या आगे बढ़ने का नोटिस जारी होने के 60 दिनों के अंदर पूरा करना होगा।


PM-KUSUM स्कीम से बढ़ रहा ऑर्डर बुक

शक्ति पंप्स की ऑर्डर बुक राज्य और केंद्र की सौर-सिंचाई योजनाओं के चलते तेजी से बढ़ रही है। PM-KUSUM स्कीम कंपनी के लिए बड़े पैमाने पर डिमांड जनरेट कर रही है। सितंबर में, कंपनी को इसी योजना के तहत MSEDCL से 374 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला था, जिसमें 34,720 ऑफ-ग्रिड सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम की सप्लाई शामिल थी।

शेयरों का हाल

दोपहर 1.50 बजे के करीब, शक्ति पंप्स के शेयर 13.5 फीसदी की तेजी के साथ 625.45 रुपये के भाव कारोबार कर रहे थे। हालांकि इस तेजी के बावजूद पिछले एक महीने में यह शेयर 16.18 फीसदी गिरा है। वहीं साल 2025 में अब तक यह स्टॉक करीब 45 फीसदी टूट चुका है। इस शेयर का 52-हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,387 रुपये है और इस स्तर से यह 50 फीसदी से भी अधिक गिर चुका है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 7,510 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में 3 दिन बाद लौटी रौनक! इन 6 कारणों से सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 25,900 के पार

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।