Get App

Multibagger Shares: ₹293 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर 12% उछला शेयर, इस साल 115% का दे चुका है रिटर्न

Shakti Pumps Shares: शक्ति पंप्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार 15 सितंबर को दिन के कारोबार के दौरान 12 प्रतिशत का उछाल आया। कंपनी को उत्तर प्रदेश के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से 10,000 पंपों के लिए 293 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसी खबर के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 15, 2023 पर 3:09 PM
Multibagger Shares: ₹293 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर 12% उछला शेयर, इस साल 115% का दे चुका है रिटर्न
Shakti Pumps के शेयरों में इस साल की शुरुआत से अबतक करीब 115% की तेजी आई है

Shakti Pumps Shares: शक्ति पंप्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार 15 सितंबर को दिन के कारोबार के दौरान 12 प्रतिशत का उछाल आया। कंपनी को उत्तर प्रदेश के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से 10,000 पंपों के लिए 293 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसी खबर के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। दोपहर 2 बजे के करीब, शक्ति पंप्स लिमिटेड के 11.41% फीसदी की तेजी के साथ 877 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, "शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड को 10,000 पंपों के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग से पीएम-कुसुम III योजना के कंपोनेंट-बी के तहत ऑर्डर मिला है। "

इसमें कहा गया है, "वर्क ऑर्डर की कुल राशि GST सहित लगभग 293 करोड़ रुपये है। इस आदेश में सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम की सप्लाई, उसका इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शामिल है।" ऑर्डर को 90 दिन की समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना है।

शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड मुख्य रूप से कई तरह के पंप और मोटरों को बनाने के कारोबार में लगी हुई है। यह सिंचाई, बागवानी, घरेलू वाटर सप्लाई, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन आदि के लिए आधुनिक वाटर पंपिंग सॉल्यूशंस भी मुहैया कराती है। Shakti Pumps के शेयरों में इस साल की शुरुआत से अबतक करीब 115% की तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें