SGIL Share Price: गोल्ड ज्वेलरी की डिमांड स्ट्रॉन्ग, क्या शांति गोल्ड में निवेश से होगी अच्छी कमाई?

SGIL Share Price: शांति गोल्ड इंटरनेशनल अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और सेल्स ग्रोथ के लिए नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है। कुछ तिमाही पहले कंपनी ने मशीन से बनी गोल्ड ज्वैलरी की शुरुआत की थी। यह हाई-वॉल्यूम प्रोडक्ट कैटेगरी है। कंपनी ने मंगलसूत्र और टर्किश ज्वेलरी भी पेश किया है

अपडेटेड Jul 25, 2026 पर 7:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SGIL का शेयर 24 जुलाई को 2.22 फीसदी चढ़कर 211.76 रुपये पर बंद हुआ।

SGIL Share Price: सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव के बावजूद ज्वेलरी की डिमांड स्ट्रॉन्ग है। शांति गोल्ड इंटरनेशनल (SGIL) के जून तिमाही के नतीजों पर इसका असर दिखा है। इस दौरान कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 40-60 फीसदी रही। शादियों के सीजन और त्योहारी मांग का फायदा कंपनी को मिला।

मशीन से बनी गोल्ड ज्वेलरी की शुरुआत

SGIL अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और सेल्स ग्रोथ के लिए नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है। कुछ तिमाही पहले कंपनी ने मशीन से बनी गोल्ड ज्वैलरी की शुरुआत की थी। यह हाई-वॉल्यूम प्रोडक्ट कैटेगरी है। कंपनी ने मंगलसूत्र और टर्किश ज्वेलरी भी पेश किया है। इससे कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ है।


उत्तर भारत के बाजारों पर फोकस

कंपनी कस्टमर्स के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिए नए डिजाइन वाले प्रोडक्ट्स भी पेश कर रही है। कंपनी का फोकस उत्तरी भारत के बाजारों पर है। घरेलू बाजारों के साथ ही वह एक्सपोर्ट्स भी बढ़ा रही है। उसने दुबई में ऑफिस खोला है, जिससे उसे सिंगापुर, मलेशिया, अमेरिका और यूरोपीय देशों को एक्सपोर्ट बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नए प्लांट्स से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

SGIL ने दो नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स बनाए हैं। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता FY26 के सालाना 2,700 किलोग्राम से बढ़कर करीब 7,900 किलोग्राम हो जाएगी। मुंबई में बना नया प्लांट कंपनी के पुराने प्लांट के करीब स्थित है। इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 4,000 किलोग्राम है। इसमें इस महीने से उत्पादन शुरू हो गया है।

कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद

शांति गोल्ड इंटरनेशनल जयपुर में भी नया प्लांट लगा रही है, जिसकी उत्पादन क्षमता सालाना 1,200 किलोग्राम होगी। इस प्लांट में इस साल नवंबर-दिसंबर में उत्पादन शुरू हो जाने की संभावना है। दोनों प्लांट्स में उत्पादन शुरू हो जाने से मीडियम से लॉन्ग टर्म में कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा। इससे कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ेगी।

राइट्स इश्यू से 1000 करोड़ जुटाने का प्लान

कंपनी के बोर्ड ने 30 जून को राइट्स इश्यू से पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कंपनी का प्लान 1000 करोड़ रुपये तक जुटाने का है। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरत पूरी करने के लिए करेगी। इससे कंपनी की ग्रोथ बढ़ेगी। राइट्स इश्यू की वजह से इश्यू के बाद कंपनी की इक्विटी में 6 फीसदी का डायल्यूशन आएगा।

कंपनी की वैल्यूएशन प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से कम

कंपनी की बैलेंसशीट स्ट्रॉन्ग है। इसलिए जरूरत पड़ने पर कंपनी को कर्ज जुटाने में दिक्कत नहीं आएगी। शेयर के मौजूदा प्राइस पर FY28 की अनुमानित अर्निंग्स के 9 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। कंपनी के मुनाफा कमानी की क्षमता को देखते हुए यह ज्यादा नहीं है। कंपनी की वैल्यूएशन प्रतिद्वंद्वी कंपनी श्रृगांर हाउस ऑफ मगंलसूत्र के मुकाबले 35 फीसदी कम है।

यह भी पढ़ें: IDFC First Bank Q1 Results: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का प्रॉफिट जून तिमाही में हुआ दोगुना, एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई

24 जुलाई को कंपनी के शेयरों में तेजी

SGIL का शेयर 24 जुलाई को 2.22 फीसदी चढ़कर 211.76 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर 7 फीसदी गिरा है। लेकिन, इसमें इस साल 11 फीसदी की तेजी आई है। इस दौरान निफ्टी में करीब 9 फीसदी की गिरावट आई है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।