Afcons Infra Shares: शपूरजी पलोनजी ग्रुप की 65 साल पुरानी इंफ्रा इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी एफकॉन्स इंफ्रा के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। 8% डिस्काउंट पर लिस्ट होने के बाद यह टूटकर और नीचे चला गया था। आईपीओ निवेशकों की पूंजी 9 फीसदी से अधिक घट गई थी लेकिन फिर एक खबर आई और शेयर रॉकेट बन गए। दिन के निचले स्तर से यह 14 फीसदी से अधिक रिकवर हो गया। आज BSE पर यह 10.35 फीसदी की बढ़त के साथ 474.55 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 419.85 रुपये के निचले स्तर तक आया था और इस लेवल से यह 14.15 फीसदी उछलकर 479.25 रुपये तक पहुंचा था। आईपीओ निवेशकों को शेयर 463 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं।
