Share Market: आज इस आईटी स्टॉक्स में संभव है कैच अप रैली, इन शेयरों में भी दिखेगा भरपूर एक्शन

एक्सेंचर के अच्छे नतीजों का असर संभव है। दूसरी IT कंपनियों के साथ कैच अप रैली संभव है। 3 महीने में IT इंडेक्स 7%, कोफोर्ज 40%, परिस्टेंट 26% दौड़ा है।

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 10:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि शेयर में शानदार मोमेंटम दिख रहा है। लगातार सातवें हफ्ते तेजी का मूड देखने को मिल रहा है।

तेज उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में लगातार पांचवे दिन गिरावट देखने को मिला। , निफ्टी 23900 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी में ज्यादा गिरावट रही।ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में एम्फैसिस (GREEN)

एक्सेंचर के अच्छे नतीजों का असर संभव है। दूसरी IT कंपनियों के साथ कैच अप रैली संभव है। 3 महीने में IT इंडेक्स 7%, कोफोर्ज 40%, परिस्टेंट 26% दौड़ा है। 3 महीने में एम्फैसिस सिर्फ 4.66% चढ़ा है। एम्फैसिस 20 DEMA के अहम सपोर्ट पर है।


फोकस में इंटरग्लोब एविएशन (GREEN)

ATF को GST में लाने पर विचार किया है। GST काउंसिल की अगली बैठक में विचार संभव है। ATF सस्ते होने से एयरलाइंस कंपनियों की लागत कम होगी। एयरलाइंस की कुल लागत में ATF का हिस्सा 30-40% तक है। हालांकि राज्य ATF को GST में लाने पर आसानी से सहमत नहीं होंगे।

फोकस में एक्साइड इंडस्ट्रीज (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि Hyundai और Kia के साथ बाइंडिंग करार किया है। एक्साइड की EV सब्सिडियरी से करार किया है। EVs के बैटरी सेल के उत्पादन, सप्लाई का करार किया। एक्साइड ने Exide Energy Solutions में अब तक `3152 करोड़ रुपये का निवेश किया।

OFSS

अनुज सिंघल ने कहा कि IT सेक्टर रिलेटिव स्ट्रेंथ पर सबसे मजबूत रहा। शेयर में कल अच्छा प्राइस एक्शन दिखा। करीब 3.5 साल का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। कल 10 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा जबकि कल 73% डिलिवरी उठी है। भाव नए शिखर के जोन में पहुंचे। वायदा में लॉन्ग सौदे बने है।

PERSISTENT

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि शेयर में शानदार मोमेंटम दिख रहा है। लगातार सातवें हफ्ते तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। 3 साल से ज्यादा का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। कल चार गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। एक साल के शिखर पर PCR है। वायदा में लॉन्ग सौदे बने। पिछले 22 सत्रों से कोई शॉर्ट बिल्ड अप नहीं है।

Stock Market: आज निफ्टी का Make or Break Day! 23,800 से नीचे अगर बंद हुआ तो खतरा होगा बड़ा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।