Share Market: एनटीपीसी, एमएंडएम फाइनेंस के शेयरों में दिखेगा एक्शन, इन शेयरों में भी तेजी मुमकिन

अनुज सिंघल ने कहा कि सरकारी शेयरों में फिर एक्शन शुरू हुआ है। पावर सेक्टर के शेयरों में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। NTPC में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड नजर आ रहा है। 100 WMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही जबकि 20 WEMA का स्तर भी पार करने में कामयाब है। 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा जबकि 2.22 करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि सरकारी शेयरों में फिर एक्शन शुरू हुआ है। पावर सेक्टर के शेयरों में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है।

बाजार ने तेजी का चौका लगाया है। करीब 150 प्वाइंट के उछाल के साथ 14 फरवरी के बाद निफ्टी 23000 के पार निकला है। बैंक निफ्टी में भी रौनक दिखा। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बहार नजर आ रहा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में पॉलीकैब, KEI (RED)

अनुज सिंघल पॉलीकैब, KEI के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है । उनका कहना है कि अदानी एंटरप्राइेज की केबल और वायर में एंट्री हुई है। अल्ट्राटेक के बाद अब अदानी भी मैदान में आया है । अदानी की सब्सिडियरी कच्छ कॉपर का प्रणीता वेंचर के साथ JV किया है। प्रणीता इकोकेबल नाम से JV का गठन किया। ज्वाइंट वेंचर में कच्छ कॉपर की 50% हिस्सेदारी होगी।

फोकस में मणप्पुरम (GREEN)


अनुज सिंघल ने कहा कि आज की रैली में मुनाफा बुक करिये। आज शेयर में खबर के साथ टॉप बन सकता है। 3 दिन पहले बिग स्टॉक्स में लिया था। शेयर वायदा बैन से बाहर आया है। अगर गैप-अप खुले तो आज नई तेजी ना करें।

NTPC

अनुज सिंघल ने कहा कि सरकारी शेयरों में फिर एक्शन शुरू हुआ है। पावर सेक्टर के शेयरों में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। NTPC में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड नजर आ रहा है। 100 WMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही जबकि 20 WEMA का स्तर भी पार करने में कामयाब है। 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा जबकि 2.22 करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी। एक साल के निचले स्तर पर IV पर है। भाव एक महीने की ऊंचाई पर है। पिछले 4 दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला।

M&M FIN

अनुज सिंघल ने कहा कि NBFCs सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन रहा। एक ही कैंडल में 20 WEMA, 50 WMA, 100 WMA पार हो रहा है। स्टॉक का PCR एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर है। शेयर में पिछले 4 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग दिखी है।

Stock Market : आज फिर होगी बुल्स की बल्ले-बल्ले, अनुज सिंघल से जानें किन सेक्टर और शेयरों पर होना चाहिए फोक

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।