Share Market: नतीजों के बाद इन शेयरों में आज दिखेगा दबाव, ब्रोकरेज की मिलीजुली राय

Share Market: कंपनी के Q3 नतीजे कमजोर रहे। मुनाफा सालाना आधार पर 75% घटा है जबकि आय 13% घटकर 3,181 करोड़ रुपये पर रहा। नोमुरा की Reduce Call रहा जबकि टार्गेट 1,680 रुपये पर रहा जबकि मॉर्गन स्टैनली की अंडरवेट कॉल दी और टार्गेट `1750 रुपये पर है

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 12:06 PM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि कल के खराब बाजार में भी अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। 200 DMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही। कल 20 DEMA और 100 DMA पार हुआ। 50 DMA भी ज्यादा दूर नहीं है

कल की भारी गिरावट के बाद निफ्टी में रिकवरी की कोशिश कर रहा है । हल्की बढ़त के साथ 23100 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में इंडिया मार्ट (RED)

तिमाही आधार पर 3715 ग्राहकों के घटने से निराशा है।तिमाही आधार पर रेवेन्यू 1.9% बढ़कर `354 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 39% Vs 38.7% पर रहा। मुनाफा 10.4% घटा है। अनुज सिंघल ने कहा कि नोमुरा ने रेटिंग डाउनग्रेड करके Reduce किया है और टार्गेट 3150 से घटाकर `1900 किया है। हालांकि MOSL की खरीदारी की राय है। और टार्गेट 2600 रुपये दिया है।


फोकस में डालमिया भारत (RED)

कंपनी के Q3 नतीजे कमजोर रहे। मुनाफा सालाना आधार पर 75% घटा है जबकि आय 13% घटकर 3,181 करोड़ रुपये पर रहा। नोमुरा की Reduce Call रहा जबकि टार्गेट 1,680 रुपये पर रहा जबकि मॉर्गन स्टैनली की अंडरवेट कॉल दी और टार्गेट `1750 रुपये पर है। वहीं जैफरीज की खरीदारी की राय दी और टार्गेट `2070 रुपये दिया है।

ICICI प्रूडेंशियल पर फोकस (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि तीसरी तिमाही के नतीजे ठीक-ठाक रहे। नतीजों में कोई wow फैक्टर नहीं है। HDFC लाइफ के नतीजों के बाद बीमा में तेजी आई थी। आज ICICI प्रू में भी गिरावट आ सकती है। VNB मार्जिन के आंकड़े निराशाजनक, शेयर पर दबाव बढ़ा सकते हैं। डेली चार्ट पर सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहाहै।

MAX HEALTH 

अनुज सिंघल ने कहा कि हेल्थकेयर सेगमेंट में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। 100 DMA सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही। कल 50 DMA के करीब पहुंचा है। 20 DEMA भी ज्यादा दूर नहीं है। पिछले 5 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। वायदा में दो दिनों से शॉर्ट कवरिंग दिखी।

APOLLO HOSPITALS

अनुज सिंघल ने कहा कि कल के खराब बाजार में भी अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। 200 DMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही। कल 20 DEMA और 100 DMA पार हुआ। 50 DMA भी ज्यादा दूर नहीं है। कल करीब 5 गुना डिलिवरी वॉल्यूम रहा। वायदा में शॉर्ट कवरिंग दिखी ।

आज फिर बाजार में हो सकते है कुछ Accidents, अनुज सिंघल से जानिए कहां तक गिर सकता है बाजार

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।