Share Market Holiday: आज महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहेगा शेयर बाजार? चेक करें स्टॉक मार्केट का हॉलिडे कैलेंडर

Share Market Holiday 1 May 2024 on Maharashtra Diwas: आज 1 मई 2024 को शेयर बाजार बंद रहने वाला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आज बुधवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहने वाला है

अपडेटेड May 01, 2024 पर 6:15 AM
Share Market Holiday 1 May 2024 on Maharashtra Diwas: आज 1 मई 2024 को शेयर बाजार बंद रहने वाला है।

Share Market Holiday 1 May 2024 on Maharashtra Diwas: आज 1 मई 2024 को शेयर बाजार बंद रहने वाला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आज बुधवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहने वाला है। स्टॉक मार्केट के अलावा डेरिवेटिव, इक्विटी, SLB, करेंसी डेरिवेटिव के साथ इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव भी बंद रहने वाला है। महाराष्ट्र दिवस के बाद NSE और BSE दोनों पर 2 मई को रेगुलर कारोबार फिर से शुरू होगा।

मई में लोकसभा चुनाव के दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

20 मई को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के कारण शेयर बाजार बंद रहने वाला है। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी और तब शेयर बाजार बंद रहेगा। 20 मई को मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों के साथ-साथ महाराष्ट्र की सात अन्य सीटों पर मतदान होगा। बीएसई और एनएसई दोनों का हेड ऑफिस मुंबई में है। 20 मई को महाराष्ट्र को मिलाकर आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा।


साल 2024 में इन डेट्स पर बंद रहेगा शेयर बाजार

1. 26 जनवरी 2024: शुक्रवार, गणतंत्र दिवस

3. 25 मार्च 2024: सोमवार, होली

4. 29 मार्च 2024 शुक्रवार, गुड फ्राइडे

5. 11 अप्रैल, 2024: गुरुवार, ईद-उल-फितर (रमजान ईद)

6. 17 अप्रैल 2024: बुधवार, श्री राम नवमी

7. 1 मई 2024: बुधवार, महाराष्ट्र दिवस

8. 20 मई 2024 : मुंबई में लोकसभा चुनाव

9. 17 जून 2024: सोमवार, बकरीद

10. 17 जुलाई 2024: बुधवार, मोहर्रम

11. 15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष

12. 02 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती

13. 01 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन

14. 15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती

15. 25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस

इसके अलावा पांच अन्य छुट्टियां 2024 में वीकेंड के दौरान होंगी

21 अप्रैल 2024 रविवार, श्री महावीर जयंती

7 सितंबर 2024 शनिवार, गणेश चतुर्थी

12 अक्टूबर 2024 शनिवार, दशहरा

2 नवंबर 2024 शनिवार, दिवाली-बालिप्रतिपदा

FD Rates: ये बैंक Fixed Deposit पर दे रहे हैं 9% का इंटरेस्ट, क्या आपको करना चाहिए इन्वेस्ट?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।