Get App

Stock Market Crash: शेयर बाजार में स्वाहा हो गए ₹7.48 लाख करोड़, सेंसेक्स 1235 अंक टूटा, निवेशक लहूलुहान

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 21 जनवरी को भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 1,235 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 300 अंकों का गोता लगाकर 23,000 के पास आ गया। इसके चलते निवेशकों के शेयर बाजार में आज करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के बाद बढ़ी अनिश्चतता और कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने निवेशकों में बेचैनी बढ़ा दी है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 5:45 PM
Stock Market Crash: शेयर बाजार में स्वाहा हो गए ₹7.48 लाख करोड़, सेंसेक्स 1235 अंक टूटा, निवेशक लहूलुहान
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 424.11 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 21 जनवरी को भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 1,235 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 300 अंकों का गोता लगाकर 23,000 के पास आ गया। इसके चलते निवेशकों के शेयर बाजार में आज करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के बाद बढ़ी अनिश्चतता और कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने निवेशकों में बेचैनी बढ़ा दी है। ट्रंप ने पहले ही दिन कनाडा और मैक्सिको पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। वहीं भारत समेत ब्रिक्स देशों पर डॉलर के खिलाफ कदम उठाने पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है।

ब्रॉडर मार्केट में भी आज हाहाकार की स्थिति रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों 2 फीसदी टूट गए। हां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,235.08 अंक या 1.60 फीसदी गिरकर 75,838.36 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 299.45 अंक या 1.28 फीसदी लुढ़ककर 23,045.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹7.48 लाख करोड़ डूबे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें