Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 3 अक्टूबर को क्रैश हो गए। सेंसेक्स 1,400 अंकों से अधिक गिरकर 82,900 के नीचे आ गया। निफ्टी भी 400 अंकों से अधिक का गोता लगाकर 25,379 पर आ गया। इसके चलते एक झटके में निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए। मेटल को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स लाल निशान में हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव देखा गया। शेयर बाजार की इस गिरावट के पीछे 4 प्रमुख कारण रहे-
