Share Market Crash: नहीं रिकवर हुआ मार्केट, इंट्रा-डे के निचले स्तर पर बंद Sensex, इन 4 वजहों से Nifty तीसरे दिन लाल

Share Market Crash: अधिकतर एशियाई बाजारों से बिकवाली के रुझानों के बीच आज 9 सितंबर को घरेलू मार्केट में भी बिकवाली की आंधी चली। इसमें सेंसेक्स (Sensex) 650 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 23500 के नीचे आ गया। इस दबाव में निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही करीब ₹3 लाख करोड़ घट गई। जानिए मार्केट में गिरावट की चार मुख्य वजह

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 8 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 555.23 प्वाइंट्स यानी 0.73% की गिरावट के साथ 75,577.58 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 144.05 प्वाइंट्स यानी 0.61% की फिसलन के साथ 23,635.10 पर बंद हुआ था। आज ये फिर गहरे लाल खुले।

Share Market Crash: अमेरिका ने ईरान के तेल टैंकरों पर हमला किया तो ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर 20 मिसाइलें दागी, जिसने दुनिया भर में खलबली मच दी। इसकी आंच में घरेलू मार्केट भी झुलस गया। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23450 के नीचे आ गया और आज ये इंट्रा-डे के निचले स्तर पर बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव तगड़ा दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप आधे फीसदी कमजोर हुए।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 9 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 813.35 प्वाइंट्स यानी 1.08% की गिरावट के साथ 74,764.23 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 203.60 प्वाइंट्स यानी 0.86% की फिसलन के साथ 23,431.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 813.35 प्वाइंट्स टूटकर 74,764.23 और निफ्टी 203.60 प्वाइंट्स गिरकर 23,431.5 तक आ गया और इसी पर यह बंद भी हुआ।

Share Market Crash: ये है वजह

Iran-US War


अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने जॉर्डन में मौजूद एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। ईरान की IRGC ने इसे अमेरिकी हमलों के जवाब में 'सजा देने वाला ऑपरेशन' बताया। इसने दुनिया भर में फिर जियो-पॉलिटिकल टेंशन को और बढ़ा दिया।

कच्चे तेल में उछाल

पश्चिची एशिया में बढ़ते तनाव पर कच्चा तेल उबल गया, जिसकी आंच में मार्केट झुलस गया। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 3% उछलकर प्रति बैरल $100 के पार पहुंच गया।

आईटी सेक्टर ने बनाया भारी दबाव

सेक्टरवाइज मेटल शेयरों ने मार्केट को संभालने की कोशिश और इसका निफ्टी इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। हालांकि बाकी किसी सेक्टर ने इसका साथ नहीं दिया और आईटी सेक्टर ने भारी दबाव बनाया जिसका निफ्टी इंडेक्स 3% से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक तो निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 1% और निफ्टी पीएसयू बैंक आधे फीसदी कमजोर हुआ।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स में उछाल से मार्केट पर दबाव पड़ा। आज यह 6.98% की बढ़त के साथ 12.02 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका और कम होने का मतलब शॉर्ट टर्म में उठा-पटक कम होने की संभावना है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।