Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल में उबाल बढ़ाया तो इसकी आंच में स्टॉक मार्केट झुलस गया। इसकी आंच में सेंसेक्स 579 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 23650 के नीचे आ गया था और दिन के आखिरी में ये आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।। हालांकि ब्रोडर लेवल पर रिकवरी दिखी। शुरुआती गिरावट से उबरते हुए निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 बढ़त के साथ बंद हुए।
सेक्टरवाइज फार्मा, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर की रिकवरी ने मार्केट को संभालने की कोशिश की लेकिन हैवीवेट प्राइवेट बैंकों की बिकवाली भारी पड़ गई। निफ्टी फार्मा में आज आधे फीसदी से अधिक बढ़त रही तो एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स भी ग्रीन बंद हुए। वहीं निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 1% कमजोर हुआ। इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक गिर गया।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 8 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 555.23 प्वाइंट्स यानी 0.73% की गिरावट के साथ 75,577.58 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 144.05 प्वाइंट्स यानी 0.61% की फिसलन के साथ 23,635.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 579.46 प्वाइंट्स टूटकर 75,553.35 और निफ्टी 156.05 प्वाइंट्स गिरकर 23,623.10 तक आ गया था।
निवेशकों के ₹1.46 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 07 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,87,71,593.02 करोड़ था। आज यानी 08 सितंबर 2026 को यह घटकर ₹4,86,24,696.85 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹146,896.17 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के सिर्फ 9 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 9 ही आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और एचयूएल सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
205 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4609 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2096 शेयर आज मजबूत हुए तो 2291 में गिरावट रही जबकि 222 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 205 शेयर एक साल के हाई और 110 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 41 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।