Get App

₹1.46 लाख करोड़ साफ, ICICI-Axis Bank के दबाव में Sensex आया 555 प्वाइंट्स नीचे, एक्सापयरी को 23635 पर बंद Nifty

Sensex-Nifty closes red: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को आज लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर हुए। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 579 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23650 के नीचे आ गया था। बिकवाली के माहौल में आज निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 4:06 PM
₹1.46 लाख करोड़ साफ, ICICI-Axis Bank के दबाव में Sensex आया 555 प्वाइंट्स नीचे, एक्सापयरी को 23635 पर बंद Nifty
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन आज गहरे लाल बंद हुए।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल में उबाल बढ़ाया तो इसकी आंच में स्टॉक मार्केट झुलस गया। इसकी आंच में सेंसेक्स 579 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 23650 के नीचे आ गया था और दिन के आखिरी में ये आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।। हालांकि ब्रोडर लेवल पर रिकवरी दिखी। शुरुआती गिरावट से उबरते हुए निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज फार्मा, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर की रिकवरी ने मार्केट को संभालने की कोशिश की लेकिन हैवीवेट प्राइवेट बैंकों की बिकवाली भारी पड़ गई। निफ्टी फार्मा में आज आधे फीसदी से अधिक बढ़त रही तो एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स भी ग्रीन बंद हुए। वहीं निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 1% कमजोर हुआ। इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक गिर गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 8 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 555.23 प्वाइंट्स यानी 0.73% की गिरावट के साथ 75,577.58 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 144.05 प्वाइंट्स यानी 0.61% की फिसलन के साथ 23,635.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 579.46 प्वाइंट्स टूटकर 75,553.35 और निफ्टी 156.05 प्वाइंट्स गिरकर 23,623.10 तक आ गया था।

निवेशकों के ₹1.46 लाख करोड़ स्वाहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें