Sensex में 371 अंकों की गिरावट, चार वजहों से Nifty आया 24200 के नीचे

Share Market Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन फ्लैट ओपनिंग के बाद सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 धड़ाम हो गए। सेंसेक्स 300 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24200 के नीचे आ गया। जानिए मार्केट में गिरावट की चार मुख्य वजह

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 4:10 PM
एक कारोबारी दिन पहले 20 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 442.93 प्वाइंट्स यानी 0.57% की कमजोरी के साथ 77,708.52 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.80 प्वाइंट्स यानी 0.39% की गिरावट के साथ 24,238.50 पर बंद हुआ था। आज ये फ्लैट खुले।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आंच में कच्चे तेल में और उबला आया तो मार्केट में आज भी इसकी आंच महसूस हुई। घरेलू बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन फिसले। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसे हैवीवेट स्टॉक में गिरावट के चलते इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 300 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 50 भी फिसलकर 24150 के नीचे आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर रौनक दिखी और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से थोड़ी कम बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से थोड़ी अधिक तेजी आई।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 238.41 प्वाइंट्स यानी 0.31% की कमजोरी के साथ 77,470.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 50.80 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 24,187.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 371.19 प्वाइंट्स टूटकर 77,337.33 और निफ्टी 102.85 प्वाइंट्स गिरकर 24,135.65 तक आ गया था।


Share Market Crash: ये है वजह

US-Iran War

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब बेहद खतरनाक और बेकाबू मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिकी सेना ने सोमवार रात लगातार 10वीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हवाई हमले किया तो दूसरी तरफ ईरानी सेना ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने बहरीन में स्थित अमेरिकी ई-कॉमर्स और टेक दिग्गज अमेजन के सेंट्रल डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर कई क्रूज मिसाइलों से हमला कर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इसने मार्केट सेंटिमेंट कमजोर किया है।

FIIs की बिकवाली

विदेशी निवेशकों ने लगातार छठे कारोबारी दिन 20 जुलाई को भारतीय मार्केट में शेयरों की खरीदारी से अधिक बिक्री की। उन्होंने ₹1121.04 करोड़ के शेयरों की नेट बिकवाली की और इन छह दिनों में उन्होंने ₹10,240.8 करोड़ के शेयरों की नेट बिक्री की।

आईटी शेयरों में बिकवाली

सेक्टरवाइज आज मार्केट में सबसे अच्छी रौनक रियल्टी सेक्टर में दिखी जिसके निफ्टी इंडेक्स में 1% से अधिक बढ़त रही। निफ्टी ऑटो में 1% से थोड़ी कम बढ़त रही। वहीं दूसरी तरफ सरकारी बैंकों में बिकवाली का दबाव दिखा और इसका निफ्टी इंडेक्स 0.88% कमजोर हुआ तो निफ्टी आईटी भी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ

Nifty की एक्सपायरी

आज निफ्टी के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी थी। इसका भी असर मार्केट पर दिखा।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

लगातार 10वीं रात अमेरिका ने ईरान पर किया तबाही वाला हमला, इस बीच 17 अमेरिकी सैनिक मारे गए तो ट्रंप ने खाई ये कसम

ईरान का सबसे भीषण पलटवार! बहरीन में अमेजन का सेंट्रल डेटा सेंटर तबाह, कुवैत से जॉर्डन तक अमेरिकी ठिकानों पर हमला

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।