28 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजारों में उठापटक का जबरदस्त खेल देखने को मिला। लाल निशान में शुरुआत करने वाला बाजार बीच में हरे निशान में पहुंचा और फिर गिरावट में आ गया। इस उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के 32400 करोड़ रुपये साफ हो गए। मंगलवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ 77,094.79 पर खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 330 अंकों तक लुढ़ककर 76,973.54 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,049.90 पर खुला और पिछली क्लोजिंग से 93.45 अंक गिरकर 23,999.25 के लो तक गया।
