Get App

Share Market Crash: US-ईरान के झगड़े में फिर पिसा बाजार, सेंसेक्स 516 अंक गिरकर बंद, निवेशकों ने गंवाए ₹1.22 लाख करोड़

Share Market Crash: मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,73,43,278.63 करोड़ रुपये पर आ गया। गुरुवार को मार्केट कैप 4,74,65,307.725 करोड़ रुपये था। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से लड़ाई छिड़ने से कच्चा तेल फिर से चढ़ गया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 08, 2026 पर 4:41 PM
Share Market Crash: US-ईरान के झगड़े में फिर पिसा बाजार, सेंसेक्स 516 अंक गिरकर बंद, निवेशकों ने गंवाए ₹1.22 लाख करोड़
दिन में सेंसेक्स पिछले बंद भाव से लगभग 700 अंक टूटकर 77,146.43 के लो तक गया।

शुक्रवार, 8 मई को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। सेंसेक्स दिन में पिछली क्लोजिंग से लगभग 700 अंक तक लुढ़का। बाद में यह रिकवर हुआ और गिरावट 500 अंकों तक सिमट गई। निवेशकों की दौलत में 1.22 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। अमेरिका-ईरान के बीच हमले फिर शुरू होने, कच्चे तेल की कीमत में फिर उछाल, विदेशी संस्थागत निवेशकों की सेलिंग जैसे कारणों से बाजार में गिरावट आई।

शुक्रवार को सुबह सेंसेक्स लाल निशान में 77,631.94 पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से लगभग 700 अंक टूटकर 77,146.43 के लो तक गया। निफ्टी भी 200 अंक तक टूटकर 24,126.65 के लो तक गया। बाद में बाजार में थोड़ी रिकवरी आई और सेंसेक्स 516.33 अंकों की गिरावट के साथ 77,328.19 पर और निफ्टी 150.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,176.15 पर सेटल हुआ।

मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,73,43,278.63 करोड़ रुपये पर आ गया। एक दिन पहले गुरुवार को मार्केट कैप 4,74,65,307.725 करोड़ रुपये था। यानि कि 1,22,029.095 करोड़ रुपये की कमी।

शेयर बाजार में गिरावट के अहम कारण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें