Get App

Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से आई गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का; ₹5 लाख करोड़ डूबे

Share Market Crash: शेयर बाजार में आज 6 सितंबर को तेज गिरावट आई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 900 से अधिक गिरकर 81,260 के स्तर तक चला गया। वहीं निफ्टी करीब 280 अंक लुढ़ककर 24860 के पर पहुंच गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच यह लगातार तीसरा दिन है, जब शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। इस गिरावट के चलते निवेशकों को आज करीब सवा 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Sep 06, 2024 पर 8:59 PM
Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से आई गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का; ₹5 लाख करोड़ डूबे
Share Market Crash: अमेरिका में आज शाम रोजगार से जुड़ा एक अहम डेटा आने वाला है

Share Market Crash: शेयर बाजार में आज 6 सितंबर को तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 1017 अंक गिरकर 81,184 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 293 अंक लुढ़ककर 24852 के पर पहुंच गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच यह लगातार तीसरा दिन है, जब शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस गिरावट के चलते निवेशकों को आज करीब 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 460.59 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक दिन पहले 465.68 लाख करोड़ था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल थे। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में इस गिरावट के पीछे क्या प्रमुख कारण रहे-

1. अमेरिकी इकोनॉमी से जुड़ा आंकड़ा

अमेरिका में आज शाम रोजगार से जुड़ा एक अहम डेटा आने वाला है। इस डेटा का असर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों पर देखने को मिल सकता है। फेडरल रिजर्व की इसी महीने में बैठक होने वाली है। ऐसे में निवशक इस आंकड़े से पहले सतर्क दिख रहे हैं। इस सतर्कता के पीछे एक कारण यह भी है कि हाल ही में अमेरिकी इकोनॉमी से जुड़े कई आंकड़ों के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में निवेशक कोई नई पोजिशन लेने से बच रहे हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि इस बात पर आम सहमति है कि फेडरल रिजर्व सितंबर की बैठक में दरों में कटौती करेगा, लेकिन यह कटौती कितनी होगी, यह रोजगार के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें