देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 31 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना फिसला है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 1,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। निकट अवधि में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।
