Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की फीकी उम्मीदों पर कच्चा तेल उबल पड़ा और प्रति बैरल $105 के पार पहुंच गया। रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलन ने इनके साथ मिलकर मार्केट पर दबाव बढ़ाया और सेंसेक्स-निफ्टी 50 धड़ाम हो गए। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2% से अधिक फिसल गया। सेक्टरवाइज बात करें तो शुरुआती तेजी खोते हुए निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल भी रेड जोन में आ गए। मार्केट पर सबसे अधिक दबाव निफ्टी रियल्टी ने बनाया है और यह 4% से अधिक टूटा है तो निफ्टी आईटी भी करीब 4% फिसला है।
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 03:15 PM पर सेंसेक्स 1504.01 प्वाइंट्स यानी 1.98% की गिरावट के साथ 74,511.27 और निफ्टी 50 भी 449.20 प्वाइंट्स यानी 1.89% की फिसलन के साथ 23,366.65 पर है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1565.78 प्वाइंट्स गिरकर 74,449.50 और निफ्टी 50 भी 467.45 प्वाइंट्स फिसलकर 23,348.40 पर आ गया था।
Why Market Crash: ये है वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को 'स्टुपिड' कहते हुए ईरान के साथ सीजफायर को लाइफ सपोर्ट पर बताया।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति की सहमति नहीं होने के चलते सप्लाई चेन से जुड़ी चिंताएं बढ़ीं जिससे कच्चे तेल पर दबाव बढ़ा और प्रति बैरल यह करीब $105 पर पहुंच गया। कच्चे तेल में उछाल दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक भारत के लिए काफी चिंता की बात है क्योंकि इससे महंगाई बढ़ने की रफ्तार तेज हो सकती है और कॉरपोरेट अर्निंग्स को भी झटका लग सकता है।
मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया वीआईएक्स में तेजी आई है जिसने वोलैटिलिटी बढ़ा दी है। यह 4.44% उछलकर 19.38 पर पहुंच गया है।
रुपया रिकॉर्ड निचला स्तर पर
कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों और अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक सीजफायर को लेकर लगातार अनिश्चितता के दबाव में मंगलवार 12 मई को भारतीय रुपया US डॉलर के मुकाबले 35 पैसे फिसलकर 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।
चूंकि आज निफ्टी के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी है तो इसके चलते आज मार्केट में तेज हलचल है।
आईटी शेयरों में तेज बिकवाली
आज आईटी सेक्टर की बिकवाली ने मार्केट को नीचे खींच लिया। निफ्टी आईटी में 3% से अधिक की गिरावट आई और टॉप सेक्टरल लूजर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।