Get App

Share Market Crash: इंट्रा-डे में 513 प्वाइंट्स टूटा Sensex, इन 4 वजहों से 24000 के नीचे Nifty

Share Market Crash: एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज 31 अगस्त को इसकी आंच महसूस हुई। सेंसेक्स 513 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी 24000 के नीचे आ गया। जानिए मार्केट में गिरावट की चार मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 4:11 PM
Share Market Crash: इंट्रा-डे में 513 प्वाइंट्स टूटा Sensex, इन 4 वजहों से 24000 के नीचे Nifty
एक कारोबारी दिन पहले 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सेंसेक्स (Sensex) 330.92 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 77,264.51 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 84.80 प्वाइंट्स यानी 0.35% की मजबूती के साथ 24,175.65 पर बंद हुआ था। आज ये लाल खुले।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचा तो कच्चा तेल उबल पड़ा। इसकी आंच में एशियाई मार्केट झुलस गया और घरेलू मार्केट में भी बिकवाली की आंधी चलने लगी। इस दबाव में सेंसेक्स 513 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24000 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव तेज रहा लेकिन मिडकैप में रिकवरी दिखी। निफ्टी स्मॉलकैप 100 शुरुआती कारोबार में करीब आधे फीसदी की गिरावट से उबरते हुए अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी से अधिक टूट गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 31 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 307.24 प्वाइंट्स यानी 0.40% की फिसलन के साथ 76,957.27 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.25 प्वाइंट्स यानी 0.39% की कमजोरी के साथ 24,080.40 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 513.19 प्वाइंट्स फिसलकर 76,751.32 और निफ्टी 182.05 प्वाइंट्स गिरकर 23,993.60 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

अमेरिका और ईरान के बीच खतरनाक तनाव

एक बार फिर अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान पर जमकर बमबारी की है। अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर हमला कर वहां मौजूद दो मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया है। इसके बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया है। यह करीब एक महीने में अमेरिका की ईरान के खिलाफ पहली मिलिट्री एक्शन है। इससे स्टॉक मार्केट में घबराहट बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें