Get App

₹4 लाख करोड़ साफ, Sensex तीसरे दिन भी लाल, Nifty टूटकर 22668 पर बंद

Sensex-Nifty closes red: लगातार तीसरे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए। मार्केट में बिकवाली की आंधी ताबड़तोड़ चली लेकिन दो अहम सेक्टर हल्का ग्रीन होने में कामयाब रहे। ओवरऑल निवेशकों की दौलत आज करीब ₹4 लाख करोड़ घट गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 4:08 PM
₹4 लाख करोड़ साफ, Sensex तीसरे दिन भी लाल, Nifty टूटकर 22668 पर बंद
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी दिन आज लाल बंद हुए।

Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन मार्केट लाल रहा। सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले ने पश्चिमी एशिया में ऐसी टेंशन बढ़ाई कि उसकी आंच में घरेलू शेयर मार्केट बुरी तरह झुलस गया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 22550 के एकदम करीब आ गया और दिन के आखिरी में ये गहरे लाल बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी हाहाकार रहा और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 में आज करीब 1% की गिरावट रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक। इस आंधी में आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹4 लाख करोड़ घट गया।

सेक्टरवाइज आज शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल रहे लेकिन पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स हल्का ग्रीन होने में कामयाब रहे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी में 1% से अधिक, निफ्टी एफएमसीजी में करीब डेढ़ फीसदी और निफ्टी ऑटो में आधे फीसदी से अधिक की बिकवाली ने निवेशकों को काफी परेशान किया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 22 अक्टूबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 460.30 प्वाइंट्स यानी 0.62% की फिसलन के साथ 73,249.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 123.70 प्वाइंट्स यानी 0.54% की गिरावट के 22,687.65 साथ पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज प्वाइंट्स 704.58 टूटकर 73,005.11 और निफ्टी भी 256.50 प्वाइंट्स गिरकर 22,554.85 तक आ गया था।

निवेशकों के ₹3.98 लाख करोड़ स्वाहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें