Share Market Crash: अमेरिका और ईरान की बढ़ती तल्खी में मार्केट की पूरी बढ़त गायब हो गई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल हो गए। डे हाई से सेंसेक्स 588 प्वाइंट्स फिसल गया तो निफ्टी 24300 के पार जाने के बाद 24150 के नीचे आ गया और रेड जोन में बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का तेज दबाव आया और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 थोड़ा संभलते हुए 0.13% की हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए 0.26% कमजोर हुआ।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 24 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 171.72 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 77,369.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 32.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 24,219.05 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 248.57 प्वाइंट्स उछलकर 77,789.40 तक पहुंचा था जिससे यह 587.74 प्वाइंट्स टूटकर 77,201.66 और निफ्टी भी 61.00 प्वाइंट्स चढ़कर 24,313.00 तक पहुंचा था जिससे यह 168.70 प्वाइंट्स गिरकर 24,144.30 तक आ गया था।
Share Market Crash: ये है वजह
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उसके खिलाफ कथित आर्थिक युद्ध जारी रखा, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य समेत फारस की खाड़ी से तेल का निर्यात पूरी तरह रोक सकता है। इसने स्टॉक मार्केट की चिंता बढ़ा दी।
सरकारी बैंकों में बिकवाली का दबाव
सेक्टरवाइज मार्केट को आज मेटल और आईटी शेयरों ने संभालने की काफी कोशिश की। निफ्टी मेटल में डेढ़ फीसदी से अधिक बढ़त आई तो निफ्टी आईटी भी ग्रीन जोन में रहा। हालांकि बैंकिंग शेयरों का दबाव मार्केट पर भारी पड़ गया। निफ्टी पीएसयू बैंक 0.93% और निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.32% की गिरावट के साथ बंद हुए।
मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में अच्छी रौनक दिखी। इसका कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव नरम पड़े।
मार्केट की घबराहट को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में टूटकर 11 के नीचे आ गया था लेकिन कारोबार आगे बढ़ने पर यह उछल पड़ा, जिससे मार्केट में बिकवाली का दबाव आया। आज यह 4.51% की बढ़त के साथ 11.70 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में यह 10.32 तक आ गया था। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका और कम होने का मतलब शॉर्ट टर्म में उठा-पटक कम होने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।