Share Market Crash: IT सेक्टर का भारी दबाव, Sensex में 400 अंकों की गिरावट, 5 सेकंड में ही ₹1.91 लाख करोड़ साफ

Share Market Crash: शुरुआती कारोबार में ही आज सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। एक सेक्टर मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश तो कर रहा है लेकिन आईटी सेक्टर ने ऐसा दबाव बनाया है कि सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 23250 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी माहौल बिकवाली का है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 9:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 11 जून को सेंसेक्स (Sensex) 64.42 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 73,983.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 27.15 प्वाइंट्स यानी 0.12% की गिरावट के साथ 23,214.95 पर बंद हुआ हुआ था। आज ये गिरावट के साथ खुले हैं।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनातनी बढ़ने पर कच्चा तेल उबला तो एशियाई मार्केट झुलस गए। घरेलू स्टॉक मार्केट में भी कोहराम मच गया और शुरुआती कारोबार में ही इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी के 23250 नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिख रहा है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लाल हैं। सेक्टरवाइज फार्मा को छोड़ सभी अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं। निफ्टी फार्मा में भी करीब आधे फीसदी की ही बढ़त है तो निफ्टी आईटी करीब ढाई फीसदी टूट गया है। निफ्टी ऑटो करीब 1% कमजोर है तो पीएसयू बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की कमजोरी है। बिकवाली के इस माहौल में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप डेढ़ लाख करोड़ से अधिक घट गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही डेढ़ लाख करोड़ से अधिक कम हो गई।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:15 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 337.89 प्वाइंट्स यानी 0.46% की फिसलन के साथ 73,645.29 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 105.80 प्वाइंट्स यानी 0.46% की गिरावट के साथ 23,109.15 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 464.43 प्वाइंट्स फिसलकर 73,518.75 और निफ्टी 142.90 प्वाइंट्स गिरकर 23,214.95 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹1.91 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 10 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,54,98,275.586 करोड़ था। आज यानी 11 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,53,07,157.19 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,91,118.396 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 6 शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें शुरुआती कारोबार में 6 स्टॉक्स ग्रीन हैं और सबसे अधिक तेजी फिलहाल पावरग्रिड, एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट एचसीएलटेक, इंफोसिस और जोमैटो की एटर्नल में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 3

23 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर फिलहाल 2382 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 766 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1451 में गिरावट का रुझान है और 165 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 23 शेयर एक साल के हाई और 44 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 49 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 55 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 5

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।