Share Market Crash: होर्मुज को अमेरिकी नक्शे में दिखाने पर मची खलबली और कच्चे तेल में लगातार चौथे दिन उबाल पर एशियाई मार्केट झुलस गया और इसकी आंच घरेलू मार्केट में भी महसूस हुई। लगातार सातवें कारोबारी दिन आज मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24000 के करीब आ गया और दिन के आखिरी में ये गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में तेज दबाव दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.21% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.51% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
की गिरावट के साथ बंद हुए।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 19 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 325.78 प्वाइंट्स यानी 0.42% की गिरावट के साथ 76,909.68 और निफ्टी 76.60 प्वाइंट्स यानी 0.32% की फिसलन के साथ 24,078.30 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 412.57 प्वाइंट्स टूटकर 76,822.89 और निफ्टी 129.25 प्वाइंट्स गिरकर 24,025.65 तक आ गया था। 10 अगस्त 2026 के लगभग फ्लैट क्लोजिंग 24,583.80 से निफ्टी इन सात दिनों में आज के इंट्रा-डे के निचले स्तर से 558.15 और सेंसेक्स 13 अगस्त को 0.15% की बढ़त के साथ 78,079.96 के क्लोजिंग से चार दिन में 1,257.07 प्वाइंट्स टूटा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नक्शा जारी करके हॉर्मुज को अमेरिका का हिस्सा बताया। इधर ईरान ने किसी भी बातचीत से इनकार किया है और ईरान के विदेश मंत्री अराघची का कहना है कि बातचीत ईरान की शर्तों पर ही होगी। इसने जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ा दिया है।।
जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते लगातार चौथे दिन कच्चा तेल उबला तो इसकी आंच में मार्केट झुलस गया। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेट क्रूड उछलकर प्रति बैरल $92 के करीब पहुंच गया है।
एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत
अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत पर घरेलू स्टॉक मार्केट में भी सेंटिमेंट कमजोर हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6% से अधिक, जापान का निक्केई 225 आज 3% से अधिक, चीन का शंघाई कंपोजिट करीब ढाई फीसदी और ताइवान का ताइवान का ताइवान वेटेड 1% से अधिक कमजोर हुआ है। थाईलैंड का सेट कंपोजिट आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स भी लाल बंद हुआ। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग में मामूली बढ़त आई।
FMCG कंपनियों ने बनाया दबाव
सेक्टरवाइज आज आईटी सेक्टर ने मार्केट को संभालने की कोशिश की और निफ्टी आईटी आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। हालांकि एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली की आंधी ने मार्केट को तोड़ दिया। निफ्टी एफएमसीजी 0.55 तो निफ्टी ऑटो 0.27% की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।