Share Market Crash: हर सेक्टर लाल, Sensex में 900 अंकों की गिरावट, 5 वजहों से Nifty भी आया 23100 के नीचे

Share Market Crash: शुरुआती कारोबार में ही आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1% तक टूट गए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का भारी दबाव रहा। एक अहम सेक्टर मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश कर रहा था लेकिन फिर यह भी लाल हो गया। जानिए मार्केट में गिरावट की पांच मुख्य वजहें और सेक्टरवाइज रुझान

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 4:10 PM

Share Market Crash: वैश्विक बाजारों में बिकवाली की आंधी में आज घरेलू मार्केट में भी निवेशकों को झटका लगा। शुरुआती कारोबार में ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1% तक टूट गए। इजरायल और ईरान के बीच फिर जंग गहराने की आशंका ने मार्केट तोड़ दिया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 900 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी 23100 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी आज मार्केट में दबाव दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में तो बिकवाली की आंधी अधिक तेज चली। निफ्टी मिडकैप 100 डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 2% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 719.08 प्वाइंट्स यानी 0.97% की गिरावट के साथ 73,524.26 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 243.70 प्वाइंट्स यानी 1.04% की फिसलन के साथ 23,123.00 पर बंद हुआ है। वहीं इंट्रा-डे में सेंसेक्स 924.40 प्वाइंट्स गिरकर 73,318.94 और निफ्टी 296.55 प्वाइंट्स फिसलकर 23,070.15 तक आ गया था।

Why Market Fall: ये है वजहें

पश्चिमी एशिया में फिर गहराई जंग


ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद इजरायली सेना इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान के भीतर कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इसने दुनिया भर के मार्केट पर दबाव बना दिया।

कच्चे तेल में उबाल

पश्चिमी एशिया में तनाव ने कच्चा तेल में उबाल ला दिया और यह 4% से अधिक उछलकर प्रति बैरल फिर $97 के पार पहुंच गया। इसके चलते स्टॉक मार्केट में बिकवाली की आंधी चलने लगी।

India VIX में तेज उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स उछलकर फिर 17 के पार पहुंचा तो मार्केट पर दबाव बना। आज यह 8.21% के उछाल के साथ 17.09 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी का बढ़ना और नीचे आने का मतलब होता है इसका कम होना।

हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल

फार्मा सेक्टर मार्केट को संभालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फिर ये भी लाल हो गए। आज सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स लाल बंद हुए। निफ्टी रियल्टी आज करीब 3% कमजोर हुआ तो निफ्टी मेटल ढाई फीसदी से अधिक और निफ्टी ऑटो 2% कमजोर हुआ। पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट रही।

वैश्विक बाजारों से दबाव

ओवरनाइट ट्रेडिंग डे पर अमेरिकी मार्केट में भारी बिकवाली हुई और इस आंधी में नास्डाक 4% से अधिक तो एसएंडपी 500 भी ढाई फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुआ। अब एशियाई मार्केट की बात करें तो दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 5% से अधिक, जापान के निक्केई 225 में करीब 4%, इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट और ताइवान के ताइवान वेटेड में 3-3% से अधिक तो चीन के शंघाई कंपोजिट में 1% से अधिक गिरावट है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Iran War News: इजरायल और ईरान के बीच फिर से महायुद्ध शुरू! तेहरान में जश्न मना रहे थे लोग तभी IDF ने कर दिया हमला, इन देशों के एयरस्पेस बंद

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।