Get App

Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,300 अंक टूटा, ये 4 कारण बने वजह

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 17 जनवरी को भारी गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,371.23 अंक गिरकर 71,757.54 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 395.35 अंक टूटकर 21,636.95 पर कारोबार कर रहा था। HDFC बैंक के दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद उसके शेयर में 6% की गिरावट आई

Vikrant singhअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 11:59 PM
Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,300 अंक टूटा, ये 4 कारण बने वजह
Share Market Fall: HDFC बैंक के शेयर तिमाही नतीजों के बाद आज 6% की गिरावट के साथ खुले

Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 17 जनवरी को भारी गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,371.23 अंक गिरकर 71,757.54 अंक पर आ गया। वहीं कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1628 अंक गिरकर 71,500.76 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 395.35 अंक टूटकर 21,636.95 पर कारोबार कर रहा था। जबकि कारोबार के अंत में निफ्टी  460 अंक गिरकर 21572 के लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में HDFC बैंक के दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद उसके शेयर में 6 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे बैंकिंग शेयर आज दवाब में कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा भी बाजार में आज की गिरावट के पीछे कई कारण रहे। आइए एक-एक इन्हें जानते हैं।

1. HDFC बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट का सबसे प्रमुख कारण HDFC बैंक है। सेंसेक्स और निफ्टी में इस शेयर का भारी वेटेज है। बुधवार 17 जनवरी को HDFC बैंक के शेयर 6 फीसदी की गिरावट के साथ खुले। बैंक का दिसंबर तिमाही शुद्ध मुनाफा और नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) लगभग बाजार की अनुमानों के मुताबिक रहा, लेकिन तिमाही आधार पर सपाट मार्जिन ने निवेशकों को निराश किया। सपाट मार्जिन से यह संदेश गया कि अतिरिक्त कैपिटल का बैंक को फायदा होता नहीं दिख रहा है।

2. ब्याज दरों में देरी से कटौती की उम्मीद

बाजार में गिरावट की दूसरी बड़ी वजह, ब्याज दरों में तेज कटौती की उम्मीद का धूमिल होना है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह ब्याज दरों को पहले लगाई जा रही उम्मीद से धीमी गति से कम कर सकता है। इससे मार्केट सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने कहा कि केंद्रीय बैंक इस साल दरों में कटौती करेगा, लेकिन इस प्रक्रिया में समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में महंगाई दर अभी केंद्रीय बैंक की ओर से तय किए 2 प्रतिशत लक्ष्य से 'काफी दूरी' पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें