Get App

चिप का करंट, Sensex को 995 प्वाइंट्स का शॉक, 4 वजहों से Nifty आया 22500 के नीचे

Share Market Crash: एशियाई बाजारों में रौनक के बीच आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली की ऐसी आंधी चली कि सेंसेक्स 995 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी 22550 के करीब आ गया। इस हाहाकार में निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गई। शुरुआती कारोबार में सिर्फ एक सेक्टर में हल्की रौनक दिखी। डिटेल्स में पढ़ें और जानिए मार्केट में गिरावट की चार बड़ी वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 10:24 AM
चिप का करंट, Sensex को 995 प्वाइंट्स का शॉक, 4 वजहों से Nifty आया 22500 के नीचे
एक कारोबारी दिन पहले 27 अक्टूबर को निफ्टी-बैंक निफ्टी समेत एनएसई के छह इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 8.08 प्वाइंट्स यानी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 73,598.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.45 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की फिसलन के साथ 22,749.75 पर बंद हुआ था।

Share Market Crash: अधिकतर एशियाई बाजारों से रौनक के बीच घरेलू मार्केट में भी आज हाहाकार मच गया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 995 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी गिरकर 22550 के करीब आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला रुझान है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 फ्लैट ग्रीन है लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 में करीब आधे फीसदी की गिरावट है। इस मिले-जुले माहौल में शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गई।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:24 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 956.05 प्वाइंट्स यानी 1.30% की गिरावट के साथ 72642.62 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 243.65 प्वाइंट्स यानी 1.07% की फिसलन के साथ 22506.10 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 995.10 प्वाइंट्स टूटकर 72,603.57 और निफ्टी 252.05 प्वाइंट्स गिरकर 22,497.70 तक आ गया।

Share Market Crash: ये है वजह

कच्चे तेल में उबाल

सऊदी अरब की एक अहम रिफाइनरी पर हूती के हमले ने कच्चे तेल में उबाल ला दिया, जिसकी आंच में मार्केट झुलस गया। सप्लाई से जुड़ी चिंताओं पर ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड उछलकर प्रति बैरल $115 के पार पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें