Share Market Down: बजट से पहले शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी भी 25,300 के नीचे

Share Market Down: यूनियन बजट 2026-27 पेश होने से पहले भारतीय शेयर बाजारों में रविवार 1 फरवरी को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 25,300 के नीचे चला गया। बजट से पहले निवेशकों के सतर्क रुख को इस गिरावट की मुख्य वजह मानी जा रही है

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
Share Market Down: एनालिस्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 25,100–25,200 का स्तर अहम सपोर्ट जोन है

Share Market Down: यूनियन बजट 2026-27 पेश होने से पहले भारतीय शेयर बाजारों में रविवार 1 फरवरी को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 25,300 के नीचे चला गया। बजट से पहले निवेशकों के सतर्क रुख को इस गिरावट की मुख्य वजह मानी जा रही है। निवेशक और ट्रेडर्स बजट में राजकोषीय प्राथमिकताओं, टैक्स नीति और कैपिटल एक्सपेंडिचर को लेकर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते निवेशकों ने आक्रामक खरीदारी से परहेज किया।

सुबह 10 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 230.84 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 82,335.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 86 अंक या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 25,332 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। Hindalco, Tata Steel और JSW Steel जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट रही।

आईटी शेयर भी दबाव में नजर आए। वहीं फार्मा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में चुनिंदा खरीदारी दिखी। Sun Pharma, Bharat Electronics और Bajaj Auto टॉप गेनर्स में रहे, वहीं Hindalco और Tata Steel टॉप लूजर्स में शामिल रहे।


जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वीके विजयकुमार ने बताया कि बजट का शेयर बाजार पर कैसा असर रहेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार राजकोषीय अनुशासन को कितनी मजबूती से बनाए रखती है और कैपिटल मार्केट को लेकर क्या संकेत देती है। उन्होंने कहा कि अगर बजट ग्रोथ ओरिएंटेड और फिस्कली प्रूडेंट रहता है तो बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हो सकती है।

उनका यह भी मानना है कि लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स में नरमी या विदेशी निवेशकों के लिए स्पष्टता आने पर बाजार में तेजी देखी जा सकती है। डिफेंस, एक्सपोर्ट्स और PSU से जुड़े ऐलान खास फोकस में रहेंगे।

टेक्निकल संकेत

टेक्निकल एनालिस्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 25,100–25,200 का स्तर अहम सपोर्ट जोन है। वहीं, 25,450–25,500 के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट मिलने पर ही बाजार में ऊपर की ओर मजबूती लौट सकती है। इस बीच, India VIX इंडेक्स करीब 4% चढ़ा हुआ है, जो यह संकेत देता है कि बजट प्रस्तावों को लेकर बाजार में हाई वोलैटिलिटी बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें- Budget 2026 Live: बजट 'धुरंधर' या कुछ भी नहीं अंदर! निर्मला सीतारमण के भाषण से पहले जनता की धड़कनें हुईं तेज

 

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।