Share Market News: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए अमेरिका के सामने कई बड़ी मांगें रखी जिससे मार्केट पर दबाव बना तो दूसरी तरफ अमेरिका में जुलाई की उम्मीद से कमजोर जॉब रिपोर्ट के बाद सितंबर में ब्याज बढ़ने की आशंका कम होने से मार्केट को सपोर्ट मिला। इस रस्साकसी में आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी उठा-पटक के साथ ग्रीन जोन में फ्लैट बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा, एक तरफ निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 दूसरी तरफ 0.27% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 43.27 प्वाइंट्स यानी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 78,542.44 और निफ्टी 13.15 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 24,583.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 177.81 प्वाइंट्स उछलकर 78,676.98 तक जाने के बाद 378.06 प्वाइंट्स टूटकर 78,298.92 और निफ्टी भी 50.30 प्वाइंट्स चढ़कर 24,620.95 तक पहुंचने के बाद 109.85 प्वाइंट्स फिसलकर 24,511.10 तक आ गया।
Share Market Fall: इस कारण दबाव
कच्चे तेल में उबाल: ईरान की नई शर्तों ने कच्चे तेल में उबाल लाया तो मार्केट को झटका लगा। फिलहाल ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1% से अधिक उछलकर प्रति बैरल $84 के पार पहुंच गया।
India VIX में उछाल: मार्केट की घबराहट मापने वाले इंडिया विक्स की उछाल ने मार्केट पर दबाव बनाया है। आज यह 4.41% की गिरावट के साथ 12.33 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने से अगले 30 दिनों में मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका होती है तो कम होने से इसके कम होने के आसार दिखते हैं।
सरकारी बैंकों ने डाला दबाव: आज सरकारी बैंकों के सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाने की काफी कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।
Share Market Rise: इन बातों से मिल रहा सपोर्ट
प्राइवेट बैंक और मेटल कंपनियों ने खींचा ऊपर: प्राइवेट बैंक और मेटल कंपनियों के शेयरों ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की। निफ्टी मेटल आज 1% से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही।
अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने के आसार फीके: जुलाई की उम्मीद से कमजोर जॉब रिपोर्ट के बाद सितंबर में ब्याज बढ़ने की आशंका कम होने से अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी आई। इससे भारतीय मार्केट को भी सपोर्ट मिला।
विदेशी निवेशकों की खरीदारी: शुक्रवार 7 अगस्त को विदेशी निवेशकों ने बिकवाली से अधिक खरीदारी की जिससे मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है। लगातार दो दिनों की नेट बिकवाली के बाद शुक्रवार को FIIs (फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) ने ₹480.24 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।