Get App

Sensex फ्लैट, Nifty में हल्की बढ़त, सरकारी बैंकों के दबाव को इन सेक्टर्स ने किया फीका

Share Market News: मार्केट आज ग्रीन से रेड और रेड से ग्रीन जोन में दिन भर झूलता रहा। एक तरफ चार मुख्य वजहों से यह नीचे फिसला है तो दूसरी तरफ तीन वजहों से इसने रिकवर होने की कोशिश की। इस रस्साकसी में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में किसी एक तरफ बड़ा मूवमेंट नहीं दिखा। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 4:17 PM
Sensex फ्लैट, Nifty में हल्की बढ़त, सरकारी बैंकों के दबाव को इन सेक्टर्स ने किया फीका
एक कारोबारी दिन पहले 7 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 455.59 प्वाइंट्स यानी 0.58% की गिरावट के साथ 78,499.17 और निफ्टी 65.35 प्वाइंट्स यानी 0.27% की फिसलन के साथ 24,570.65 पर बंद हुआ था।

Share Market News: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए अमेरिका के सामने कई बड़ी मांगें रखी जिससे मार्केट पर दबाव बना तो दूसरी तरफ अमेरिका में जुलाई की उम्मीद से कमजोर जॉब रिपोर्ट के बाद सितंबर में ब्याज बढ़ने की आशंका कम होने से मार्केट को सपोर्ट मिला। इस रस्साकसी में आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी उठा-पटक के साथ ग्रीन जोन में फ्लैट बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा, एक तरफ निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 दूसरी तरफ 0.27% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 43.27 प्वाइंट्स यानी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 78,542.44 और निफ्टी 13.15 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 24,583.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 177.81 प्वाइंट्स उछलकर 78,676.98 तक जाने के बाद 378.06 प्वाइंट्स टूटकर 78,298.92 और निफ्टी भी 50.30 प्वाइंट्स चढ़कर 24,620.95 तक पहुंचने के बाद 109.85 प्वाइंट्स फिसलकर 24,511.10 तक आ गया।

Share Market Fall: इस कारण दबाव

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए अमेरिका के सामने कई बड़ी मांगें रख दीं। इनमें अरबों डॉलर का अमेरिकी भुगतान, क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करना शामिल है। इससे मार्केट पर दबाव बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें