Get App

Share Market: शेयर बाजार में लौटी गिरावट, सेंसेक्स 582 अंक लुढ़का; निवेशकों के ₹2.79 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार 8 अगस्त को फिर से गिरावट लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले दिन की तेजी को बरकरार नहीं रख पाए। सेंसेक्स 582 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,100 के पास आ गया। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों के करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये डूब गए

Vikrant singhअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 7:35 PM
Share Market: शेयर बाजार में लौटी गिरावट, सेंसेक्स 582 अंक लुढ़का; निवेशकों के ₹2.79 लाख करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 440.27 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार 8 अगस्त को फिर से गिरावट लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले दिन की तेजी को बरकरार नहीं रख पाए। सेंसेक्स 582 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,100 के पास आ गया। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों के करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी गिरावट आई है, लेकिन यह गिरावट बेंचमार्क इंडेक्सों के मुकाबले कम थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.44 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान बीएसई के सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट मेटल, आईटी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 581.79 अंक या 0.73 फीसदी गिरकर 78,886.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 180.50 अंक या 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 24,117.00 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.79 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 8 अगस्त को घटकर 445.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 7 अगस्त को 448.57 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें