Suzlon Energy: सुजलॉन के शेयरों में 5% की जबरदस्त तेजी! मार्केट कैप पहुंचा ₹1 लाख करोड़ के करीब

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने गुरुवार 8 अगस्त को 5 फीसदी की तेजी के साथ अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। कंपनी के शेयरों में यह लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। इस तेजी के साथ ही सुजलॉन एनर्जी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। फिलहाल कंपनी का मार्केट वैल्यू 99,500 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 12:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन के शेयरों में कई बड़े ट्रेड देखने को मिले

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने गुरुवार 8 अगस्त को 5 फीसदी की तेजी के साथ अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। कंपनी के शेयरों में यह लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। इस तेजी के साथ ही सुजलॉन एनर्जी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। फिलहाल कंपनी का मार्केट वैल्यू 99,500 करोड़ रुपये है। इससे पहले गुरुवार को सुजलॉन के शेयरों में कई बड़े ट्रेड देखने को मिले। खबर लिखे जाने तक स्टॉक एक्सचेंजों पर कंपनी के 4.8 करोड़ शेयरों का लेनदेन हो चुका था, जो कंपनी की 0.4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन ट्रेड्स में 72 रुपये के औसत भाव पर शेयरों का लेनदेन हुआ, जिसकी कुल वैल्यू करीब 346 करोड़ रुपये था।

विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी ने मंगलवार को संजय घोडावत ग्रुप से दो किस्तों में 660 करोड़ रुपये देकर रेनोम एनर्जी सर्विसेज में 76% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया। बुधवार को CNBC-TV18 के साथ बातचीत में सुजलॉन ग्रुप के सीईओ जेपी चालसानी ने कहा कि कंपनी रेनोम का खुद में विलय नहीं करेगी और यह स्वतंत्र रूप से कंपनी के तौर पर कारोबार करना जारी रखेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशंस एंड मेंटीनेंस (OMS) बिजनेस कंपनी की वित्तीय सेहत को स्थिरता मुहैया कराएगी।


ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने सुजलॉन पर "ओवरवेट" का रुख बरकरार है और इसे 73.4 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सुजलॉन अपने प्राइस-टू-सेल्सके 4 गुना वैल्यूएशन पर कारोबार कर रही है, जो इसके लिस्टेड प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले सस्ता है।

सुजलॉन एनर्जी के स्टॉक को कवर करने वाले 5 में से 3 एनालिस्ट्स ने स्टॉक को 'Buy' रेटिंग दी है, जबकि 2 ने इसे 'होल्ड' रेटिंग दी है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर 2005 में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे। इसका IPO 500 रुपये के भाव पर आया था। हालांकि तमाम मुश्किलों के चलते 2019 में इसका भाव गिरकर 2 रुपये के अपने ऑलटाइम लो स्तर पर पहुंच गया। हालांकि उसके बाद से इसके रिकवरी करनी शुरू की और पिछले करीब 2 सालों से इसने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया।

NSE पर दोपहर 12.45 बजे के करीब सुजलॉन एनर्जी के शेयर 4.86 फीसदी की तेजी के साथ 72.96 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-  BSE Shares: शानदार नतीजे पर 10% उछले शेयर, लेकिन रिकॉर्ड हाई से अब भी काफी नीचे

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।