Share Market Rally: कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट ने आज मार्केट में शानदार रौनक बिखेर दी और बैंकिंग शेयरों के दम पर तो बहार ही छा गई। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 26 फरवरी के बाद पहली बार 82500 के पार पहुंचा था लेकिन 27 जनवरी के बाद पहली बार यह 81,800 के पार बंद हुआ तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 27 फरवरी के बाद पहली बार 25400 के पार गया था लेकिन ऊपरी स्तर से यह फिसला और 22 जनवरी 2026 के बाद पहली बार 25,200 के पार बंद हुआ। हालांकि मार्केट में डर बढ़ा है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 0.86% की बढ़त के साथ 17.57 पर बंद हुआ है। India VIX के अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है।
ब्रोडर लेवल पर भी आज खरीदारी का माहौल दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ा अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 में आज करीब 1% की तेजी आई तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस शानदार रौनक में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 11 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 772.75 प्वाइंट्स यानी 0.95% की बढ़त के साथ 81,879.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 210.40 प्वाइंट्स यानी 0.84% के उछाल के साथ 25,255.05 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में बात करें तो सेंसेक्स 1413.75 प्वाइंट्स चढ़कर 82,520.40 और निफ्टी भी 379.70 प्वाइंट्स उछलकर 25,424.35 तक पहुंचा था।
₹3.53 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 9 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹5,07,26,775.39 करोड़ था। आज यानी 11 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹5,10,80,717.63 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹353,942.24 करोड़ृ का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 20 ग्रीन जोन में बंद हुए। आज सबसे अधिक बढ़त एमएंडएम, इंडिगो और ट्रेंट में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।