Trading Plan : अब निफ्टी के लिए अगला टारगेट 25500 का, नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 25000 पर रखें

Trading Plan: लॉन्ग बने रहें और गिरावट में सौदे बढ़ाएं। अगर मिस किया है तो किसी रिएक्शन का इंतजार करें। ऑटो, बैंक, NBFCs पर फोकस रखें। कुछ और दिन लार्ज कैप पर फोकस रखें। मिड और स्मॉल कैप्स चलेंगे, लेकिन उनका समय अभी नहीं। अभी समय है उन शेयरों का जहां FIIs हैं

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 3:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी के लिए अगला टारगेट 25,500 है। नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 25,000 पर रखें। बैंक निफ्टी के लिए अगला टारगेट ऑल टाइम हाई का है

Trading Plan : बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हो गई है। निफ्टी हाई से 250 प्वाइंट लुढ़का है। बैंक निफ्टी भी ऊपर से 700 प्वाइंट नीचे आया है। हालांकि अब भी यह 900 प्वाइंट ऊपर है, मिडकैप-स्मॉलकैप में मोमेंटम लौटा है। PSU बैंकों में चौतरफा खरीदारी देखने के मिल रहा है। PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% ऊपर है। दिग्गज SBI 3% ऊपर है। BoB और केनरा में भी जबरदस्त जोश है।

अक्टूबर में कुल इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो 14% घटा है। लार्जकैप पर ढ़ा भरोसा बढ़ा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में निवेश 35 फीसदी तक लुढ़का है। SIP की रफ्तार बरकरार है। इसका आंकड़ा हर महीने 32000 करोड़ रुपए के ऊपर कायम है। Indigo आज भी 4% ऊपर है। एशियन पेंट्स और HPCL भी 4% चढ़े हैं। कल्याण Jewellers और IIFL फाइनेंस भी 10-10% उछले हैं।

मजबूत बाजार में भी फार्मा और हेल्थकेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों इंडेक्स 0.75 फीसदी फिसले हैं। डिवीज लैब और अरबिंदों फार्मा वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। AI ट्रेड वापसी के डर से IT भी नीचे है। रियल्टी में भी प्रेशर है।


ऑटो शेयरों बुलिश नजरिया सही साबित हुआ है। ऑटो इडेक्स 2 परसेंट ऊपर है। M&M में 4.5 परसेंट की तूफानी तेजी है। आयशर, TVS, HYUNDAI में भी अच्छी रफ्तार है। कैपिटल मार्केट थीम का जलवा बरकरार है। यह इंडेक्स करीब 2 परसेंट ऊपर है। मोतीलाल और 360 वन 3-3% तक ऊपर हैं। BSE-NSE में भी अच्छी खरीदारी है।

बाजार: एक और जबरदस्त दिन

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में एक और बड़ी तेजी वाला दिन है। CNBC-आवाज़ के दर्शकों के लिए नवंबर बंपर रहा है। बैंक निफ्टी में लॉन्ग रहने की सलाह सटीक पड़ी है। हमारे एंट्री लेवल से बैंक निफ्टी में अब तक 5000 प्वाइंट से ज्यादा मिले हैं। FIIs की वापसी से बैंक निफ्टी में बड़ी तेजी हो रही है और बड़े बैंक्स तेजी को लीड कर रहे हैं। प्राइवेट और PSU दोनों बैंकों में बड़ी रैली आई है। AI ट्रेड लौटने के रिस्क से IT में मुनाफा वसूली दिखी है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या FIIs की खरीदारी जल्दी हमें नए शिखर पर ले जाएगी?

बाजार: अब क्या?

लॉन्ग बने रहें और गिरावट में सौदे बढ़ाएं। अगर मिस किया है तो किसी रिएक्शन का इंतजार करें। ऑटो, बैंक, NBFCs पर फोकस रखें। कुछ और दिन लार्ज कैप पर फोकस रखें। मिड और स्मॉल कैप्स चलेंगे, लेकिन उनका समय अभी नहीं। अभी समय है उन शेयरों का जहां FIIs हैं और इसीलिए हमने बैंकों पर पॉजिटिव नजरिया रखा है। 400 रुपये वाली कॉल्स 3,000 रुपए के ऊपर हुई हैं। ऐसे में बड़ा पैसा बने रहने में बना है।

निफ्टी, बैंक-निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए अगला टारगेट 25,500 है। नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 25,000 पर रखें। बैंक निफ्टी के लिए अगला टारगेट ऑल टाइम हाई का है। नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 60,200 पर रखें।

प्री-CAS स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में मंथली कॉल्स कैरी करें।

 

Market View : साल के अंत तक निफ्टी लगा सकता है ऑल टाइम हाई, बैंक निफ्टी तो इसी सीरीज में हिट कर सकता है नया हाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।