₹4 लाख करोड़ की बारिश, Sensex में 990 अंकों का उछाल, 25514 के डे-हाई पर Nifty बंद

Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी ने रेड जोन से शानदार वापसी की और डे-हाई पर बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक शानदार रही। इस माहौल में ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज ₹4 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स और निफ्टी आज ग्रीन जोन में बंद हुए।

Share Market Rally: शुरुआती उठा-पटक के बाद मार्केट ने एक साइड राह पकड़ी और तेजी से ऊपर चढ़ गया। अधिकतर एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच घरेलू मार्केट आज ग्रीन शुरुआत के तुरंत बाद रेड सिग्नल हो गया। हालांकि निचले स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी संभले और 1-1% से अधिक बढ़त हासिल कर डे-हाई पर बंद हुए। हालांकि मार्केट में डर बढ़ा है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 1.52% की बढ़त के साथ 15.80 पर बंद हुआ है। India VIX के अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है।

ब्रोडर लेवल पर भी आज खरीदारी का माहौल दिखा और मिडकैप स्पेस में थोड़ा अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 में आज 1% से अधिक की तेजी आई तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस शानदार रौनक में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 19 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 989.94 प्वाइंट्स यानी 1.21% की बढ़त के साथ 83,021.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 286.35 प्वाइंट्स यानी 1.14% की मजबूती के साथ 25,514.30 के डे-हाई पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 333.18 प्वाइंट्स टूटकर 81,698.63 और निफ्टी 123.15 प्वाइंट्स गिरकर 25,104.80 तक आ गया था।


₹4.35 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 18 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹5,07,65,175.93 करोड़ था। आज यानी 19 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹5,12,00,868.29 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹435,692.356 करोड़ृ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 25 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 25 ग्रीन जोन में बंद हुए। आज सबसे अधिक बढ़त मारुति, एमएंडएम और एक्सिस बैंक में रही तो सबसे अधिक झटका इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा को लगा। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

118 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4630 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2410 शेयर आज मजबूत हुए तो 1983 में गिरावट रही जबकि 237 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 118 शेयर एक साल के हाई और 127 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 42 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

सिर्फ एक सेक्टर लाल, तगड़े सपोर्ट पर Sensex में 1323 प्वाइंट्स की रिकवरी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।