Share Market Closed on Bakri Id: बकरीद के मौके पर आज स्टॉक मार्केट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। कमोडिटी मार्केट में भी कोई कारोबार नहीं होगा लेकिन इवनिंग सेशन में यानी 5 PM to 11:30/11:55 PM इसमें सामान्य रूप से कारोबार होगा। आज की छुट्टी के बाद अब 29 मई को यानी शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पहले की तरह सामान्य रूप से काम होगा। इस प्रकार यह कारोबारी हफ्ते छोटा रह गया, चार ही दिनों का। आज गुरुवार को छुट्टी के चलते ही इस हफ्ते की दोनों बड़ी एक्सपायरी यानी एनएसई और बीएसई पर सभी इंडेक्स और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक ही दिन के अंतर पर मंगलवार और बुधवार को पड़ गए।
एक कारोबारी दिन पहले कैसी रही घरेलू स्टॉक मार्केट की हालत?
बुधवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर खरीदारी का रुझान दिखा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुए। वहीं सेक्टरवाइज मेटल और ऑटो सेक्टर्स ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि प्राइवेट बैंक और आईटी सेक्टर ने दबाव बनाया लेकिन इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से कम ही गिरावट रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) 141.90 प्वाइंट्स यानी 0.19% की गिरावट के साथ 75,867.80 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.55 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली फिसलन के साथ 23,907.15 पर बंद हुआ।
आज कैसी है एशियाई मार्केट की हालत?
बकरीद के मौके पर आज घरेलू स्टॉक मार्केट बंद है। वहीं गिफ्ट निफ्टी 0.26% की कमजोरी के साथ फिलहाल 23,782.00 पर है। ईरान पर अमेरिकी हमले फिर शुरू होने पर मार्केट में कोहराम मच गया। हॉन्ग कॉन्ग के हैंगसेंग में करीब 2% और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1% से अधिक की गिरावट है। साथ ही सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स और चीन के शंघाई कंपोजिट में भी आधे-आधे फीसदी की कमजोरी है। वहीं दूसरी तरफ ताइवान के ताइवान वेटेड में आधे फीसदी की बढ़त है।.
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।