Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया की MIXED शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। लेकिन US FUTURES पर हल्का दबाव बना हुआ है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। NASDAQ करीब 2 परसेंट उछला था।
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सीमित दायरे में कारोबार होता दिखा। सेंसेक्स आज 171 अंक टूट कर 61624 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 21 अंक गिरकर 18,329 पर बंद हुआ। आज मेटल रियल्टी IT शेयरों में खरीदारी रहा। वहीं, FMCG और कंज्यूमर गुड्स शेंयरों में बिकवाली रही। स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, मिडकैप फ्लैट बंद हुए।निफ्टी बैंक 60 अंक गिरकर 42077 पर बंद हुआ। मिडकैप 17 अंक चढ़कर 31399 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 46 पैसे कमजोर होकर 81.26 के स्तर पर बंद हुआ है।
SAKTHI SUGARS Q2(YoY)दूसरी तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। इस अवधि में कंपनी को 61 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 5 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। आय 73 करोड़ रुपए से बढ़कर 242 करोड़ रुपए पर आ गई है। इस अवधि में कंपनी को 5 करोड़ रुपए के EBITDA घाटे के मुकाबले 15 करोड़ रुपए का EBITDA हासिल हुआ है।
Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि आगे बाजार में तेजी कायम रहने की संभावना है। अमेरिका में महंगाई के ठंडे पड़ने के चलते ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के दौर पर लगान लगने की उम्मीद बढ़ गई है। शुक्रवार के बाजार में आई शानदार रिकवरी के देखते हुए इस बात की संभावना बढ़ गई है कि निफ्टी जल्द ही हमें 18,600 के ऑल टाइम हाई जोन की तरफ बढ़ता दिख सकता है।
हिंडाल्को अपने विस्तार के लिए पूंजी की जरूरतों को अपने नकदी प्रवाह (cash flows) के मुताबित समायोजित करने की कोशिश करेगा। कंपनी का अपनी विस्तार योजनाओं के लिए उधार लेने का इरादा नहीं है। कंपनी अपनी चालू विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन हम अपने नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग कंपनी के फ्री-कैश फ्लो को ध्यान में रखते हुए करेंगे। इसका मतलब ये है कि कंपनी अपने नए प्रोजेक्ट्स के लिए कर्ज नहीं लेगी। वे इनका के लिए अपने आंतरिक श्रोतों से ही पैसा जुटाएगी। ये बातें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के एमडी सतीश पई ने मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कही हैं
Reliance Securities के जतिन गोहिल की पसंद
Tech Mahindra: Buy | LTP: Rs 1,059 | इस स्टॉक में 968 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,360 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 28 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।
Kotak Mahindra Bank: Buy | LTP: Rs 1,899 | इस स्टॉक में 1,740 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,180 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 15 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।
Jubilant Foodworks Future: Sell | LTP: Rs 566 | इस स्टॉक में 617 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 463 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 18 फीसदी की रिटर्न दिखा सकता है।
Anand Rathi के जिगर एस पटेल की पसंद
Sharda Cropchem: Buy | LTP: Rs 391 | इस स्टॉक में 350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 480 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 23 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।
Alembic Pharmaceuticals: Buy | LTP: Rs 639 | इस स्टॉक में 570 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 750 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 17 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।
Petronet LNG: Buy | LTP: Rs 212 | इस स्टॉक में 200 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 235 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 11 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की पसंद
Zomato: Buy | LTP: Rs 72.80 | इस स्टॉक में 67 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 90 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 24 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।
United Spirits: Buy | LTP: Rs 885 | इस स्टॉक में 860 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 960 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 8.5 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।
Mphasis: Buy | LTP: Rs 2,027 | इस स्टॉक में 1,900 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,400 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 18 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।
LIC Share Price: लिस्टिंग के बाद LIC के शेयरों में सबसे बड़ी तेजी
देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर 14 नवंबर को शुरुआती कारोबार में ही 5% चढ़ गए थे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के बाद यह सबसे बड़ी तेजी है। LIC के शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह इसका शानदार रिजल्ट (Sep Q2) रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। सुबह 10.47 पर LIC के शेयर 5.75% की तेजी के साथ 663.75 रुपए पर कारोबार कर रहे थे।
सितंबर तिमाही के नतीजे जारी होने से कुछ दिन पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि LIC अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी कर सकती है। 31 अक्टूबर को LIC के शेयरों में 2.5% की तेजी आई थी।
इसके बाद 11 नवंबर को LIC के शेयर एक दिन पहले के बंद भाव के मुकाबले 1.17% बढ़कर 628 रुपए पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में LIC के शेयर करीब 9% चढ़ चुके हैं। सितंबर तिमाही के शानदार नतीजों को देखें तो मुमकि
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीति
Zomato: जिनके के पास यह स्टॉक है। उनको इसमें बने रहना चाहिए। वर्तमान स्तर पर इसमें नई खरीद की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में इसमें 85-98 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ 65-60 रुपये का सपोर्ट है।
Swan Energy : जिनके के पास यह स्टॉक है। उनको इसमें बने रहना चाहिए। वर्तमान स्तर पर इसमें नई खरीद की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में इसमें 280-300 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ 210-200 रुपये का सपोर्ट है।
HDFC: जिनके पास यह स्टॉक है। उनको इसमें बने रहना चाहिए। वर्तमान स्तर पर इसमें नई खरीद की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में इसमें 2820-2900 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ 2520-2460 रुपये का सपोर्ट है।
Angel One के समीत चव्हाण की बाजार पर क्या है राय
पिछले हफ्ते निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को निफ्टी ने हफ्ते की समाप्ति इस कैलेंडर ईयर के अब तक सबसे हाई लेवल पर की। हमें बाजार की इस तेजी को लेकर कोई आश्चर्य नहीं है। क्योंकि हमें पहले से ही अंदाजा था कि हमारे बाजार काफी मजबूत हैं। हमने कहा था कि जल्द ही बैंक निफ्टी हमें 42,000 का स्तर पार करता नजर आ सकता है। बैंक निफ्टी ने ऐसा कर दिखाया। अब निफ्टी भी इसी नक्शे कदम पर चलता दिखेगा। टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस समय निफ्टी का स्ट्रक्चर काफी अच्छा नजर आ रहा है। निफ्टी ने मजबूती के साथ 18200-18000 का ट्रेंड लाइन रजिस्टेंस पार कर लिया है।
वर्तमान हफ्ते में निफ्टी के लिए 18,200 और 18,000 एक बड़ा सपोर्ट जोन होगा। वहीं ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18450 और फिर 18600 का रास्ता साफ नजर आ रहा है। अगर यह गति बनी रहती है तो आगे आने वाले हफ्तों में निफ्टी नया रिकॉर्ड हाई लगाता दिख सकता है। अभी तक दूसरे हैवीवेट बाजार को सहारा दे रहे थे। लेकिन अब आई टी शेयर भी नींद से जागते दिख रहे हैं। आगे की रैली में इनका बड़ा योगदान होगा।
इस बीच ब्रॉडर मार्केट थोड़ा सुस्ता रहा है। लेकिन निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगता है कि यह भी जल्द ही अपनी बेड़ियां तोड़कर ऊपर की तरफ भागता नजर आ सकता है। ऐसे में ट्रेडरों को नियर टर्म में चुनिंदा शेयरों में अच्छी तेजी के लिए तैयार रहना चाहिए।
Angel One के समीत चौहान की आज की दो टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Mindtree: Buy | LTP: Rs 3,664 | माइंड ट्री में 3488 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 3970 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Hero MotoCorp: Buy | LTP: Rs 3,664 | हीरो मोटो में 2600 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 2790 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 4.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
आज 14 नवंबर को आने वाले नतीजे
ONGC, Grasim Industries, Biocon, Bharat Forge, Apollo Tyres, IRCTC, Aarti Industries, Abbott India, Ahluwalia Contracts, Aarey Drugs & Pharmaceuticals, Balkrishna Industries, BGR Energy Systems, Birla Tyres, CESC, Dilip Buildcon, Godrej Industries, Greaves Cotton, HUDCO, Indiabulls Housing Finance, Jyothy Labs, Linde India, Lux Industries, Mindspace Business Parks REIT, NBCC (India), Radico Khaitan, Sobha और SpiceJet के सितंबर तिमाही के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
निफ्टी पर रणनीति
इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार में आज इंडेक्स में कैसे हो सकती है कमाई और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कौन से लेवल हैं अहम इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रे कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18421-18483 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 18513-18566/618 पर है। इसके लिए पहला बेस 18271-18216 पर और बड़ा बेस 18171-18137 पर है। पहले रेजिस्टेंस 18270-310 के करीब खरीदारी की राय दी थी। FIIs की अच्छी खरीदारी जारी है। 18300 पर बड़ी पुट राइटिंग देखने को मिली है। निफ्टी का अगला दायरा 18566-618 पर संभव है। लॉन्ग रहें। पोजिशनल लॉन्ग कायम रहे, पहले बेस के करीब खरीदारी करें। 18500-600 के जोन में वीकली कॉल राइटर्स जमें हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18284 और उसके बाद बड़ा सपोर्ट 18260 और 18221 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18363 फिर 18387 और 18427 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41970 और उसके बाद बड़ा सपोर्ट 41869 और 41706 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42297 फिर 42398 और 42561 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
नागराज शेट्टी की क्या है बाजार पर राय
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक लंबी बुल कैंडल बनती दिखा थी, जिसमें एक बड़ा और खाली ओपनिंग अपसाइड गैप था। निफ्टी मजबूती के साथ 18150 की बड़ी बाधा के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। अब ये 18350 पर स्थिथ एक दूसरे रजिस्टेंस को भी तोड़कर ऊपर जाने की तैयारी में है जो इसी साल जनवरी में बना हाई है। ये एक पॉजिटिव संकेत है। जिसको देखते हुए लगता है कि नियर टर्म में निफ्टी में हमें और तेजी आती नजर आ सकती है।
नागराज शेट्टी ने आगे कहा कि नियर टर्म में निफ्टी हमें 18600 का स्तर पार करके नया ऑल टाइम हाई लगाता नजर आ सकता है। निफ्टी के लिए 8150 पर इमीडिएट सपोर्ट दिख रहा है।
11 नवंबर को कैसी रही बाजार की चाल
11 नवंबर को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों में आई तेजी ने भारतीय बाजारों में भी जोश भर दिया। अमेरिका में महंगाई में आई गिरावट और इसके चलते ब्याज दरों में बढ़त के दौर पर लगाम लगने की उम्मीदों के बीच भारत सहित दुनिया भर के बाजार तेजी में आ गए हैं। 11 नवंबर को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी, मेटल, ऑयल एंड गैस शेयरों की तेजी ने बाजार को अच्छा सपोर्ट दिया। शुक्रवार 11 नवंबर को सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ खुले थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1181 अंक यानी 1.95 फीसदी की बढ़त के साथ 61795 पर और निफ्टी 321 अंक यानी 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 18350 के स्तर पर बंद हुआ था। ये पिछले साल के 19 अक्टूबर के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था।
लेकिन ब्रॉडर मार्केट में इस उत्साह का अभाव था। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। नरम पड़ती वोलैटिलिटी से भी शुक्रवार को बाजार को सपोर्ट मिला था। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)7.5 फीसदी टूट कर 14.41 पर आता दिखा था।
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया की MIXED शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। लेकिन US FUTURES पर हल्का दबाव बना हुआ है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। NASDAQ करीब 2 परसेंट उछला था। शुक्रवार को US मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ । DOW में 32 और NASDAQ में 209 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिला। S&P 36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 3992 के स्तर पर बंद हुआ। पिछला हफ्ता S&P के लिए जून के बाद बेहतरीन रहा। इस बीच डॉलर इंडेक्स 107 के नीचे फिसला है। वहीं चीन में संपत्ति नियंत्रण पर छूट मिली है। पॉलिसी बदलाव से चीन में मेटल की मांग बढ़ने की संभावना है। पिछले 6 दिनों में कॉपर का भाव 14% चढ़ा है। जबकि चीन में रियल्टी सेक्टर के लिए राहत पैकेज का भी ऐलान किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति आज चीन के राष्ट्रपति से मिलेंगे। बाली में शी-बाइडेन की मुलाकात होगी।