कारोबार के अंत में सेंसेक्स 98.00 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर 53,416.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.00 अंक यानी 0.18 फीसदी गिरकर 15,938.65 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में एनर्जी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही जबकि बैंकिंग, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट रही जबकि सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में दबाव दिखा। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 98.00 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर 53,416.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.00 अंक यानी 0.18 फीसदी गिरकर 15,938.65 के स्तर पर बंद हुआ।
41 साल के शिखर पर अमेरिका में महंगाई
अमेरिका में 41 साल के शिखर पर महंगाई पहुंची है। जून में रिटेल महंगाई दर अनुमान से ज्यादा 9.1% पर पहुंची है। फेडरल रिजर्व के अगली बैठक में ब्याज दरों में 1% तक की बढ़ोतरी की आशंका है।
ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत
अमेरिका की महंगाई से दुनिया भर के बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजार नरम है। वहीं SGX NIFTY नीचे कारोबार कर रहा है। कल US में डाओ जोंस 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसला।
पहली तिमाही में माइंडट्री के मजबूत नतीजे नजर आ रहे है। डॉलर रेवेन्यू में 4% की बढ़त देखने को मिली है। मार्जिन में भी हल्की ग्रोथ रही है। रिकॉर्ड स्तर पर नए CONTRACT पहंचे और 46% का उछाल दिखा।
ACC के मुनाफे, मार्जिन पर दबाव संभव
आज ACC के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे । रेवेन्यू में 12% से ज्यादा की ग्रोथ संभव है लेकिन मुनाफे में 30% की गिरावट मुमकिन है। मार्जिन पर भी तगड़ा दबाव दिख सकता है।