कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.18 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 57,991.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.65 अंक यानी 0.43 फीसदी टूटकर 17,241.00 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- शुरुआती गिरावट के बाद बाजार सुधरकर बंद हुआ। IT, बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी देखने को मिला। जबकि FMCG, एनर्जी, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं फार्मा, ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला। IT शेयरों में तेजी देखने को मिला और आईटी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.18 अंक यानी 0
Closing Bell- शुरुआती गिरावट के बाद बाजार सुधरकर बंद हुआ। IT, बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी देखने को मिला। जबकि FMCG, एनर्जी, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं फार्मा, ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला। IT शेयरों में तेजी देखने को मिला और आईटी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.18 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 57,991.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.65 अंक यानी 0.43 फीसदी टूटकर 17,241.00 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर
ग्लोबल मार्केट से संकेत बेहद कमजोर है। SGX NIFTY करीब 300 अंक फिसला है। US FUTURES पर भी खासा दबाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को DOW 630 POINT टूटा था । उम्मीद से बेहतर जॉब रिपोर्ट से ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका है। आज जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बााजर बंद हैं ।
सप्लाई की चिंता से कच्चे तेल में तेजी का रुख कायम है। भाव 97 डॉलर प्रति बैरल के पार निकले है। ONGC, OIL, HOEC जैसी कंपनियों में एक्शन दिख सकता है।
22% रही बंधन बैंक की लोन ग्रोथ
दूसरी तिमाही में बंधन बैंक का लोन 22% बढ़ा है। डिपॉजिट में भी 21% की ग्रोथ रही । वहीं CASA रेश्यो में करीब 4% की गिरावट दिखी है।
TCS के नतीजों के साथ आज से अर्निंग सीजन की शुरुआत होगी। डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ दूसरी तिमाही में 1.3% रह सकती है । मुनाफे में 8% से ज्यादा की बढ़त संभव है।