कारोबार के अंत में सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 57,147.32 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 257.45 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 16,983.55 के स्तर पर बंद हुआ है
Closing Bell: खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड बिगाडा है। निफ्टी 17,000 के नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी 1.5% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ है। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, IT शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। एनर्जी, ऑटो, फार्म शेयरों में दबाव रहा जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ
Closing Bell: खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड बिगाडा है। निफ्टी 17,000 के नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी 1.5% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ है। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, IT शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। एनर्जी, ऑटो, फार्म शेयरों में दबाव रहा जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 57,147.32 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 257.45 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 16,983.55 के स्तर पर बंद हुआ है ।
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया में कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY और US FUTURES में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। फेड मिनट्स, रिटेल सेल्स औऱ महंगाई के आंकड़े से पहले अमेरिकी बाजार कल गिरावट पर बंद हुए थे।
TCS ने पेश किए अनुमान से बेहतर नतीजे
दूसरी तिमाही में TCS ने अनुमान से थोड़े बेहतर नतीजे पेश किए है। कॉस्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 4% रही है। EBIT Margin में भी करीब 1% की बढ़ोतरी की है। डॉलर रेवेन्यू का आंकड़ा भी उम्मीद से अच्छा रहा है। मुनाफा 10 हजार करोड़ के पार निकला है।
इंफोसिस करेगी शेयर बायबैक
13 अक्टूबर को नतीजों के साथ शेयर बायबैक पर इंफोसिस विचार करेगी । कंपनी पिछले 5 साल में चौथी बार शेयर बायबैक करेगी। खबर के बाद इंफोसिस का ADR करीब 3% उछला है।