कारोबार के अंत में सेंसेक्स 184.54 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 63,284.19 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 54.15 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 18812.50 के स्तर पर बंद हुआ है
Closing Bell- बाजार में रिकॉर्ड तेजी का दौर जारी है। सेंसेंक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। हालांकि रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निफ्टी बैंक में मुनाफावसूली देखने को मिली। आज के कारोबार में IT, मेटल, रियल्टी शेयरो में अच्छी खरीदारी रही जबकि एनर्जी, FMCG, ऑटो शेयरों में गिरावट रही। मिले-जुले बिक्री आंकड़े से ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। एनर्जी, FMCG, ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिली ह
Closing Bell- बाजार में रिकॉर्ड तेजी का दौर जारी है। सेंसेंक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। हालांकि रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निफ्टी बैंक में मुनाफावसूली देखने को मिली। आज के कारोबार में IT, मेटल, रियल्टी शेयरो में अच्छी खरीदारी रही जबकि एनर्जी, FMCG, ऑटो शेयरों में गिरावट रही। मिले-जुले बिक्री आंकड़े से ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। एनर्जी, FMCG, ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे मजबूत होकर 81.22 के स्तर पर बंद हुआ है।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 184.54 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 63,284.19 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 54.15 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 18812.50 के स्तर पर बंद हुआ है।
क्रूड में तेजी, क्रिप्टो में उछाल
चीन में डिमांड रिकवरी और सप्लाई घटने आशंका से क्रूड में फिर उबाल दिख रहा है। ब्रेंट 85 डॉलर के पार निकला है। उधर, 2 हफ्ते की गिरावट के बाद किप्टो में जोरदार तेजी आई है। बिटक्वाइन 4 परसेंट उछलकर 17 हजार के पार निकला है।
दूसरी तिमाही में GDP की रफ्तार धीमी पड़ी है। GDP ग्रोथ 8.4% से घटकर 6.3% रही है जबकि मैन्युफैक्चरिंग में 4.3 फीसदी की गिरावट लेकिन आंकड़े बाजार अनुमान के करीब रहे है।
आज आएंगे नवंबर ऑटो के बिक्री आंकड़े
आज नवंबर के ऑटो बिक्री के आंकड़े आएंगे । टाटा मोटर्स और मारुति की SALES 18% बढ़ सकती है। M&M 40% गाड़ियां बेच सकती है । हालांकि ट्रक और ट्रैक्टर की डिमांड में दबाव दिख सकता है।